Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: इन नामी कंपनियों के डिब्बे मिले, नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

फरीदाबाद: इन नामी कंपनियों के डिब्बे मिले, नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

faridabadnews24By faridabadnews24September 7, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : voiceoffaridabad

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार रात पल्ला थाना क्षेत्र से नकली देशी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 2400 लीटर नकली घी जब्त किया गया है। आरोपी नामी कंपनियों लेवल लगाकर बाजार में बेचता था। घी फैक्ट्री चली रहा आरोपी की पहचान आईपी कॉलोनी निवासी अतुल के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड लिया गया है। फैक्ट्री से मधुसूदन, कृष्णा, मदर डेयरी, पतंजलि, अमूल, पारस इत्यादि कंपनियों के डिब्बों में भरा 2422 लीटर नकली घी, 1185 लीटर रिफाइंड सहित मधुसूदन, कृष्णा, मदर डेयरी, पतंजलि, अमूल, पारस घी के रैपर, घी बनाने की मशीन व पैकिंग कार्टून बरामद

 

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि देर रात फरीदाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब पुलिस टीम ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नकली घी बनाकर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अतुल है जो फरीदाबाद की आईपी कॉलोनी का रहने वाला है और उसकी उम्र 42 वर्ष है। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी नकली घी बनाने की फैक्ट्री चलाता है और अमूल, मदर डेयरी, पतंजलि जैसी ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में नकली घी भरकर बाजारों में बिक्री करने के लिए सप्लाई करता है।

 

 

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने फूड सप्लाई विभाग को सूचना दी जिसके पश्चात फूड सप्लाई ऑफिसर डॉक्टर सचिन शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। क्राइम ब्रांच और फूड सप्लाई विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्टरी पर रेड की जहां से भारी मात्रा में नकली घी और रिफाइंड बरामद किया गया। फैक्ट्री से मधुसूदन, कृष्णा, मदर डेयरी, पतंजलि, अमूल, पारस के डिब्बों में भरा 2422 लीटर नकली घी, 1185 लीटर रिफाइंड सहित मधुसूदन, कृष्णा, मदर डेयरी, पतंजलि, अमूल, पारस घी के रैपर व पैकिंग कार्टून बरामद किए गए हैं।

 

आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को पल्ला थाने लाकर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई।खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जी का सैंपल लेकर लैब में भिजवाया गया है और रिपोर्ट आने के पश्चात वर्कशॉप मालिक पर फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है।

 

 

मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी इससे पहले दूध का काम करता था जहां से इससे नकली घी बनाने का आईडिया आया। आरोपी को 1 साल पहले पुलिस थाना सूरजकुंड में इसी प्रकार नकली घी बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

 

 

आरोपी उस मुकदमे में जेल जा चुका है और जेल से वापस आने के पश्चात जगह बदल कर फिर से वही काम करने लगा। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नकली घी बनाने का सामान तथा रैपर दिल्ली से लेकर आता था जिसके अभी जांच की जा रही है। आरोपी जिन्हें नकली की सप्लाई करता था उनके बारे में भी पूछताछ की जा रही है तथा पूछताछ पूरी होने के पश्चात मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

NEWS SOURCE : voiceoffaridabad
fake ghee manufacturing factory busted Faridabad: Boxes of these well-known companies were found faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.