
शासकीय माध्यमिक विद्यालय सलैया कौहारी में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश संयोजक श्रीमती प्रतिभा शास्त्री मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सलैया कौहारी में पदस्थ समस्त शिक्षकों का शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती प्रतिभा शास्त्री मिश्रा जी और श्रीमती आरती बर्मन जी ग्राम सरपंच की अध्यक्षता में मां सरस्वती की प्रतिमा पर बंदन माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर छात्र छात्राओं द्वारा पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना का सस्वर वाचन किया गया। मंच संचालक महोदय रघुनाथ पटेल जी के द्वारा मंचासीन महिलाओं का सम्मान कराते हुए डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के अवतरण दिवस पर संबोधन करते हुए सभी शिक्षकों को पुष्प माल्यार्पण, शाल, श्री फल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेविका, प्रथम नागरिक महिला सरपंच आदि ने शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण पर योगदान, छात्र छात्राओं के चहुंमुखी विकास कराए जाने पर बल दिया गया। अंत में शाला परिवार की ओर से सम्माननीय मंच का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता पांडे जी, प्रेम तिवारी जी, कुमारी सुषमा शुक्ला जी, शाला परिवार आदि उपस्थित रहे।
