Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर महीने ब्‍याज भरने की नहीं होगी टेंशन, अप्‍लाई करते ही झट से मिलेगा लोन, सिबिल स्‍कोर की तो जरूरत ही नहीं

हर महीने ब्‍याज भरने की नहीं होगी टेंशन, अप्‍लाई करते ही झट से मिलेगा लोन, सिबिल स्‍कोर की तो जरूरत ही नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24September 13, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Easy Loan: लोन के लिए लोगों को कई दिनों तक बैंकों के चक्‍कर लगाने होते हैं. उसके अलावा बैंक में कुछ ना कुछ गिरवी भी रखना होता है. कई बार तो बैंक क्रेडिट स्‍कोर (Credit Score Loan) नहीं होने की वजह से लोन देने से मना कर देती है. इस खबर में हम आपको ऐसी योजना के बारे में बता रहे हैं, जिसके तहत आप बिना गारंटी के लोन ले सकते हैं. आपको इस लोन में हर महीने ब्‍याज भी नहीं भरना होगा, तो इस योजना के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए. जिससे कभी आप भविष्‍य में लोन लेने के बारे में सोचे तो आपका कुछ फायदा हो सके.

 

 

बिना क्रेडिट स्‍कोर के मिलेगा लोन 

कई लोग पहली बार लोन लेते हैं तो उनका क्रेडिट स्‍कोर नहीं होता है, इसके अलावा लोन की ईएमआई (Monthly EMI) समय पर नहीं भरने पर भी क्रेडिट स्कोर (Credit Score) खराब हो जाता है. इस वजह आपको बैंकों से लोन (Bank Loan) नहीं मिल पाता. लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. फिर भी आपको पर्सनल लोन (Personal Loan) मिल सकता है, वो भी बहुत कम ब्याज दर पर, सबसे अच्‍छी बात यह है कि आपको इसे चुकाने के लिए हर महीने ईएमआई (EMI) देने की भी जरूरत नहीं होगी. ये सब सुविधा आपको एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy Loan) पर मिलेगी. इसके लिए आपको एलआईसी ऑफिस में संपर्क करना होगा, और ब्रांच के अधिकारी आपको बहुत आसानी से लोन दे देंगे.

 

 

एलआईसी पॉलिसी से सस्‍ता मिलता है लोन! 

जी हां, आपको बता दें कि आपको यहां कोई प्रोसेसिंग फीस या हिडन चार्जेज नहीं देने होंगे. आपको कम ब्याज दर पर ज्‍यादा लोन मिल जाएगा. आपसे क्रेडिट स्कोर या सिबिल रिपोर्ट की भी मांग नहीं की जाएगी. एलआईसी के पास गारंटी के तौर पर एलआईसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी होती है, इसलिए आपको 3 से 5 दिन में लोन (Instant Loan) भी मिल जाता है.

 

 

 

ब्‍याज दर भी होती है कम (Low Interest Rate Loan)

एलआईसी पॉलिसी पर अगर आप लोन लेते हैं तो आपको सालाना 10 से 12 प्रतिशत का ही ब्याज लगता है. यानी कि मंथली ब्‍याज 1 परसेंट या उससे भी कम लगता है. जबकि बाजार में आपको 13 से 18 फीसदी की दर पर लोन मिलता है.

 

 

हर महीने नहीं भरना होगा ब्‍याज 

इस लोन में आपको मंथली ईएमआई भरने की जरूरत नहीं होगी. ये लोन कम से कम छह महीने से लेकर इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी तक के लिए मिल सकता है. आपको बता दें कि अगर आप 6 महीने की न्यूनतम अवधि के भीतर ही लोन को बंद कराना चाहते हैं तो आपको फिर भी 6 महीने की पूरी अवधि के लिए ब्याज का भुगतान करना होगा. इसलिए लोन लेने से पहले ये ध्‍यान रखें. इस लोन के तहत आप सालाना ब्याज जमा कर सकते हैं.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

there is no need for CIBIL score There will be no tension to pay interest every month you will get the loan as soon as you apply
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.