Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें 14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस?

जानें 14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस?

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Hindi Divas: 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्कूल-कॉलेज में भाषण, निबंध और डिबेट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर 14 सितंबर को ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? आखिर इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई? आइए बताते हैं.

 

 

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?

दरअसल, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था. तभी से इस दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के नाम से मनाया जाने लगा. हिंदी भाषा का उल्लेख भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) में है. इसके अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिन्दी’ और लिपि देवनागरी है. ‘हिंदी’ शब्द से जुड़ी एक दिलचप्स बात ये है कि ये शब्द फारसी भाषा का है. फारसी में हिंदी का अर्थ होता है- ‘सिंधु नदी की भूमि’. हिंदी भाषा मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है. वहीं भारत की 77 फीसदी आबादी हिंदी बोलती और समझती है.

 

 

1953 में पहली बार मनाया गया हिंदी दिवस

साल 1949 में हिंदी भाषा को संविधान सभा ने तो अपना लिया. लेकिन हर क्षेत्र में इसका प्रचार-प्रचार करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. इसके अलावा 14 सितंबर को राजेंद्र सिंह की भी जयंती है. वो हिंदी और संस्कृत के विद्वान थे. हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाने में उनकी प्रमुख भूमिका थी.

 

 

10 जनवरी को मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

भारत में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. वहीं दुनियाभर में 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाता है. इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी का प्रचार प्रसार करना है. आज के दिन हिंदी भाषा अवॉर्ड भी दिया जाता है. देश के राष्ट्रपति हिंदी दिवस के मौके पर उन सभी लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के किसी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है.

 

 

हर जगह है हिंदी का बोलबाला

देशभर में 14 से 21 सितंबर तक पूरे सप्ताह को राजभाषा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान सभी स्कूल और कॉलेजों में निबंध, भाषण, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. आज हिंदी भर में हिंदी भाषा का बोलबाला है. तमाम सोशल मीडिया वेबसाइट्स और इंटरनेट पर हिंदी भाषा को स्थान दिया जाता है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Hindi Divas 2022 Hindi Diwas Know why Hindi Diwas is celebrated on 14th September only? National Hindi Day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.