Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सोनिया गांधी से मिलेंगे लालू यादव, नीतीश कुमार, सचमुच देशव्यापी होगा महागठबंधन…?

सोनिया गांधी से मिलेंगे लालू यादव, नीतीश कुमार, सचमुच देशव्यापी होगा महागठबंधन…?

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2022No Comments2 Mins Read
नीतीश कुमार और लालू यादव सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात IMAGES SOURCE : ndtv

नई दिल्ली:  बिहार में महागठबंधन के दो शीर्ष नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और राष्ट्रीय जनता दल के लालू यादव (Lalu Yadav) रविवार शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करेंगे. छह साल बाद उनकी सोनिया गांधी से पहली मुलाकात होगी. सूत्रों ने बताया कि बिहार के दोनों नेताओं को उम्मीद थी कि इस मुलाकात में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. लेकिन राहुल गांधी इन दिनों केरल में हैं, जो कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का  नेतृत्व कर रहे हैं. 

 

बता दें कि नीतीश कुमार और सोनिया गांधी की आखिरी मुलाकात 2015 में बिहार चुनाव से पहले एक इफ्तार में हुई थी. बिहार के मुख्यमंत्री ने इस महीने की शुरुआत में अपनी पिछली दिल्ली यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उस समय सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश में थीं. सूत्रों का कहना है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी. इसमें कुछ गंभीर विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है, जिसमें महागठबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना शामिल है. बिहार में नेताओं द्वारा उस संभावना का पता लगाया जा रहा है, विशेष रूप से नीतीश कुमार 2024 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं.

यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है कि कांग्रेस अपना अगला अध्यक्ष चुनने की तैयारी कर रही है. गुरुवार से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है. पद की दौड़ में शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है. हालांकि मनीष तिवारी और दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं ने इस पद के लिए चुनाव लड़ने का मन बनाया है.  आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने अपनी पिछली दिल्ली यात्रा के दौरान, अधिकांश प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी. इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और वामपंथी नेता शामिल थे.

 

 

NEWS SOURCE : ndtv

 

faridabadnews faridabadnews24 Lalu Yadav Nitish Kumar to meet Sonia Gandhi will really be a nationwide grand alliance…?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.