Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दूर होगा हर दुख-दर्द, आज सर्व पितृ अमावस्‍या पर कर लें ये खास उपाय

दूर होगा हर दुख-दर्द, आज सर्व पितृ अमावस्‍या पर कर लें ये खास उपाय

faridabadnews24By faridabadnews24September 25, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Last Shradh 2022 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के कुछ दोष जीवन भर कष्‍ट देते हैं और पितृ दोष इनमें से प्रमुख है. पूर्वजों की नाराजगी के कारण लगने वाला पितृ दोष जीवन की सारी खुशियां छीन लेता है. पितृ पक्ष के पड़ने वाली अमावस्‍या या श्राद्ध का आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्‍या कहलाता है. अश्विन माह की इस अमावस्‍या को महालया या पितृ मोक्ष अमावस्‍या भी कहते हैं. आज 25 सितंबर, रविवार को पितृ पक्ष का आखिरी दिन यानी कि सर्व पितृ अमावस्‍या है. पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए आज कुछ खास उपाय जरूर कर लें.

 

 

महालया पर जरूर कर लें ये काम 

सर्व पितृ अमावस्‍या या महालया के दिन कुछ काम जरूर कर लें. जिन लोगों ने 15 दिन के पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंड दान नहीं किया है, वे आज जरूर कर लें. साथ ही जिन पितरों की मृत्‍यु तिथि अमावस्‍या है, उनका भी श्राद्ध कर्म कर लें. ऐसा करने से पितरों को मोक्ष मिलता है. साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

ऐसे लगता है पितृ दोष 

यदि कुंडली में दूसरे, चौथे, पांचवें, सातवें, नौवें और दसवें भाव में सूर्य राहु या सूर्य शनि की युति बने तो पितृ दोष लगता है. वहीं सूर्य के तुला राशि में रहने पर या राहु या शनि के साथ युति होने पर पितृ दोष का प्रभाव काफी बढ़ जाता है. साथ ही लग्नेश का छठे, आठवें, बारहवें भाव में होने और लग्न में राहु के होने पर भी पितृ दोष लगता है. ये स्थितियां धन हानि, तरक्‍की में रुकावट, गरीबी, संतान हीनता, विवाह न होना, परिवार में कलह जैसे कई कष्‍ट देती हैं.

 

 

पितृ दोष दूर करने के लिए अमावस्‍या पर करें उपाय

पितृ दोष से मुक्ति के लिए आज अमावस्या के दिन पितर संबंधित कार्य श्राद्ध, तर्पण, पिंड दान आदि करें. साथ ही पूर्वजों से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगे. इसके अलावा आज गाय को भोजन अवश्य दें. गाय को सात्विक भोजन ही दें. यानी कि लहसुन-प्‍याज आदि न दें. ऐसा करने से पितृ दोष दूर होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24  इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

NEWS SOURCE : zeenews

Amavasya September 2022 do these special measures Every sorrow and pain will go away faridabadnews faridabadnews24 Mahalaya Mahalaya 2022 today on Sarva Pitru Amavasya
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.