Self Add

मां वैष्णो देवी दरबार में गूंजा जय माता दी, पहले नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

IMAGES SOURCE : GOOGLE

शारदीय नवरात्रि का आज से शुभारंभ हुआ। देशभर के मंदिरों में सुबह ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। आज से शुरू नवरात्रि उत्सव में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा की पूजा से नई ऊर्जा का संचार तो होता ही है, साथ ही वातावरण में सकारात्मकता रहती है। नवरात्रि के पहले दिन कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं भारी संख्या में मां के दर्शन करने पहुंचे। वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी लोग पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह ही पहुंच गए।

 

 

 

 

मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतार देखी गई। बता दें कि आज (26 सितंबर) से शुरू नवरात्र 4 अक्टूबर को संपन्न होंगे और 05 अक्टूबर को विजयदशमी यानि दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea