Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जब सेना ने पाकिस्तान में 3 किलोमीटर अंदर घुसकर की थी सर्जिकल स्ट्राइक, भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा दिन

जब सेना ने पाकिस्तान में 3 किलोमीटर अंदर घुसकर की थी सर्जिकल स्ट्राइक, भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा दिन

faridabadnews24By faridabadnews24September 29, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम के गवाह के तौर पर दर्ज है। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, वहीं पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया।

 

 

उरी हमले के कुछ दिन बाद अचानक हुई इस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। यहां तक कि पाकिस्तान भी इस स्ट्राइक से हक्का-बक्का रह गया, हालांकि उसने किसी भी तरह की हानि से इंकार किया था। यह पहला मौका था जब आतंकियों के खिलाफ लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार कर सेना ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय सेना के जवान पूरी प्लानिंग के साथ 28-29 सितंबर की आधी रात PoK में 3 किलोमीटर अंदर घुसे और आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर डाला। दिल्ली से इस पूरे ऑप्रेशन की हर जानकारी ली जा रही थी। भारतीय सेना या केंद्र सरकार किसी ने भी इस ऑप्रेशन के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन अगले ही दिन मीडिया में पाकिस्तान की तरफ से इस बारे में जरूर खबरें आनी शुरू हो गई थीं। अचानक हुई इस स्ट्राइक से पाकिस्तान में हलचल बढ़ गई थी।

 

 

  • 28-29 सितंबर को ऑपरेशन रात करीब 12.30 बजे शुरू हुआ। स्‍पेशल फोर्सेज के पैराट्रूपर्स को भी शामिल किया गया था। कमांडोज को LoC के पास एयरड्रॉप किया गया। इसके बाद वह पैदल सीमा पार कर पाकिस्‍तान में दाखिल हुए।
  • भारतीय सुरक्षा बल LoC में तीन किलोमीटर तक भीतर घुस गए थे।
  • भीमबेर, हॉटस्प्रिंग, केल और लीपा सेक्‍टर्स में सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स को अंजाम दिया गया।
  • सर्जिकल स्‍ट्राइक के दौरान जवानों ने आतंकियों के लॉन्‍च पैड्स को तबाह कर दिया।
  • इस सर्जिकल स्‍ट्राइक में 38 आतंकी और दो पाकिस्‍तानी सैन‍िक मारे गए थे। भारतीय सेना को इस पूरे ऑपरेशन में कोई नुकसान नहीं हुआ था और सारे जवान सही-सलामत वापिस लौटे थे।
  • पूरा ऑपरेशन सुबह 4.30 बजते-बजते खत्‍म हो चुका था। इस स्ट्राइक में हेलिकॉप्‍टर्स का भी इस्‍तेमाल किया गया था। दरअसल दुश्मनों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया था।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 the biggest day in Indian history When the army did surgical strike by entering 3 km inside Pakistan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.