
बीजिंग। lockdown in china : दुनिया भर में कोरोना का प्रकोप कम हो गया है। लोगों की स्थिति अब पहले की तरह सामान्य हो गई है। लेकिन दूसरी ओर चीन में कोरोना ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। एक बार फिर चीनी शहरों में कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिससे यहां की सरकार की चिंता बढ़ गई है। हालत को देखते हुए चीनी सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।
lockdown in china मिली जानकारी के अनुसार, चीनी सरकार ने चीन के कुछ शहरों में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि चीन में एक हफ्ते की छुट्टी के दौरान कोरोना के मामलों में तीन गुना की बढ़ोतरी देखी गई है। जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शांक्सी प्रांत के फेनयांग शहर में सोमवार को लॉकडाउन लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां कोरोना की अधिक मरीज मिली है।
lockdown in china आपको बता दें कि, राजधानी होहोट में पिछले 12 दिनों में दो हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिसके चलते मंगलवार से बाहरी वाहनों और यात्रियों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। कम्युनिस्ट पार्टी कोविड के मामलों में वृद्धि को लेकर विशेष तौर पर चिंतित है क्योंकि आगामी रविवार से, पांच साल में एक बार होने जा रही पार्टी कांग्रेस के लिए राष्ट्र की सकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश धूमिल होती दिखाई पड़ रही है।
NEWS SOURCE : chhattisgarhtoday
