Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दबाव बनाकर करता रहा दुष्कर्म, मुस्लिम युवक के चक्कर में फंस गई 3 बच्चों की मां

दबाव बनाकर करता रहा दुष्कर्म, मुस्लिम युवक के चक्कर में फंस गई 3 बच्चों की मां

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गाजियाबाद : मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर तीन बच्चों की मां को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित महिला को अपने साथ ले आया और किराए पर कमरा लेकर मुरादनगर की ईदगाह बस्ती में रहने लगा। आरोपित ने महिला से पांच लाख रुपए भी ठग लिए। उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला का उत्पीड़न करता आ रहा था।

 

 

जा रही थी आत्महत्या करने, फरिस्ता बनकर आए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता

उत्पीड़न से परेशान होकर महिला शनिवार को आत्महत्या करने के लिए गंगनहर में डूबने जा रही थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने स्थिति को भांपकर इसकी सूचना हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को दी। वे महिला को समझाकर अपने साथ थाने ले गए और मामले में आलिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। मथुरा के एक गांव निवासी महिला की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनको तीन बच्चे हो गए। वह अपने पति के साथ करीब दो साल पहले रामपुर नौकरी करने चली गई। वहां मेरठ के टीकरी निवासी आलिम भी नौकरी करता था। डेढ़ साल पहले दोनों का परिचय हो गया।

 

 

आरोपित ने नाम बदलकर किया प्रेम प्रसंग

आरोपित ने अपना नाम अमन बताया। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। नजदीकी इतनी बढ़ी कि आरोपित महिला को छह माह पहले मेरठ ले आया। मेरठ आने के बाद महिला को आरोपित के मुस्लिम होने का पता चला। वहां तीन माह तक दोनों साथ रहे। आरोप है कि उसी समय ने महिला की अश्लील वीडियो उसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपित ने महिला से पांच लाख रुपए ठग लिए। तभी से उसका उत्पीड़न भी करता आ रहा था। वहां के लोगों ने पिछले दिनों हंगामा कर दिया तो आरोपित महिला को लेकर ईदगाह बस्ती में आ गया और किराए पर कमरा ले लिया। पीड़िता ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। अब आरोपित और रुपयों की मांग कर रहा था। लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हुई तो आरोपित ने उसको बुरी तरह पीटा।

 

 

उत्पीड़न से परेशान होकर बनाया था आत्महत्या करने का मन

यह भी आरोप है कि आरोपित महिला पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। उसने पूजा पाठ करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। महिला और उसके धर्म को लगातार गाली देता था उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया। बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पीड़िता के समर्थन में थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आलिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसको पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसी में महिला के गर्भवती होने की पुष्टि होगी। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसको कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। तमाम साक्ष्यों को संकलित करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 mother of 3 children trapped in the affair of Muslim youth Rape kept under pressure
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500

July 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.