
मेदिनीनगर : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर और देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने व मारपीट करते हुए जेवर लूटकर घर से निकाल देने की शिकायत की है। महिला ने पति, सास व भसूर को भी आरोपी बनाया है। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने आरोपी ससुर एवं भसूर को गिरफ्तार कर मंगलवार जेल भेज दिया है। पीड़िता के अनुसार करीब 15 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज उसका निकाह हुआ था। 2020 में उसके शौहर कमाने के लिए सऊदी अरब चले गए थे और लॉकडाउन में फंस जाने से नहीं लौट सके। इस बीच आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मामले की जानकारी अपने सास एवं ससुर को दी परंतु ससुर ने उसे डांट-डपट किया और घर की बात घर में रहने देने की नसीहत देते हुए उसे चुप करा दिया। परंतु आरोपी देवर घटना के बाद उसके साथ हमेशा दुष्कर्म करने लगा।
एक दिन घर में जब वह अकेली थी तब उसके ससुर ने भी दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी सास एवं भैसुर को देने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दिया गया कि घर में रहना है तो चुप रहो वरना चली जाओ। इसके बाद वह सबकुछ बर्दाश्त करती रही। करीब एक साल पूर्व उसका पति जब घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई परंतु उसने भी इज्जत की दुहाई देते हुए घर की बात घर में रहने देने का दबाव बनाते हुए चुप करा दिए। गत 14 अक्तूबर को उसके पति मेदिनीनगर कमाने गए थे और रात हो गया। इसी क्रम में उसके देवर ने उसे अकेला पाकर पुन: दुष्कर्म किया और इस मामले में मुंह खोलने पर तलाक करा देने की धमकी दी। पति के लौटने पर जब उसने मामले की जानकारी दी तब उसके साथ सभी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। इस क्रम में वह बेहोश हो गई। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। परेशान होकर उसने 24 अक्तूबर को चैनपुर थाना में आवेदन देकर शौहर, देवर, भसूर, ससुर एवं सास के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।
