
जिले के छावनी क्षेत्र में गांव के बाहर भैंस चराने गई एक 20 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती के साथ बाइक सवार व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के साथ ही युवती से हैवानियत भी की गई। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट पहुंचाई गई। बस्ती के पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
स्थिति गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर की गई पीड़िता
पीड़िता की हालत हालत खराब होने पर उसे जिला महिला चिकित्सालय बस्ती से बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। मामले में छावनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।
बाइक सवार ने घटना को दिया अंजाम
छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उनकी बेटी भैंस चराने गांव के बाहर गई थी। इसी बीच बाइक से एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान आरोपित ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट पहुंचाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के अलावा व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने घटनास्थल की जांच की।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की तह तक जाने का प्रयास किया रहा है। पीड़िता का इलाज बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित का पता लगाया जा रहा है।
दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति गिरफ्तार : नगर पंचायत बभनान के महागौरी नगर वार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों 20 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित आरोपित रूबल कमलापुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गौर पुलिस ने मंगलवार को बभनान कस्बे के हर्रैया तिराहे से गिरफ्तार किया। 29 अक्टूबर को महागौरी नगर वार्ड में रूबल कमलापुरी की पत्नी साक्षी का शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया था। मामले में दिवंगत के पिता बभनान के बाबा बागेश्वर नगर निवासी सूरज लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी पुत्री साक्षी का विवाह 22 अप्रैल 2022 को बभनान के महागौरी वार्ड निवासी भाजपा नेता राधेश्याम कमलापुरी के पुत्र के रूबल कमलापुरी के साथ किया था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी पुत्री का शव दुपट्टे के सहारे कुंडी से लटकता पाया गया था।
NEWS SOURCE : jagran
