
अगर आप टू -व्हीलर पर छोटे बच्चों को लेकर ड्राइव कर रहे हैं तो आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आपको किसी परेशानी का सामना ना करना पड़ें। सेफ्टी को लेकर सरकार ने भी कई नियम बनाए है, जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।
नियम का करें पालन
सड़क परिवहन मंत्रालय ने बाइक पर बच्चों के बैठने को लेकर कई नियम बनाए है, जिसका पालन करना आपके लिए जरूरी है और ये आपकरे सेफ्टी से जुड़ा भी है। वहीं ये नियम बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए ही बनाया गया है। जिसके तहत अगर आप बाइक पर अपने साथ 4 साल की उम्र से भी कम के बच्चे को बाइक या स्कूटी पर लेकर जाते हैं तो बच्चे को हेलमेट पहनना काफी जरूरी है।
सेफ्टी बेल्ट का करें इस्तेमाल
आपने देखा होगा कार में सेफ्टी के लिए सीट बेल्ट आते है जिसे पहना आवश्यक होता है वैसी ही अब बाजार में किड्स के लिए हार्नेस बेल्ट और किड्स सेफ्टी बेल्ट आने लगे हैं। जिससे बच्चे टू -व्हीलर पर सेफ्टी के साथ सफर का आनंद ले सकते हैं।
बच्चे को बीच में बिठाए
जब भी आप बाइक या स्कूटी पर बच्चे को बिठा कर सफर कर रहे हैं तो बच्चे क्रॉस लेग करके बैठें और बच्चे को राइडर और पिलियन के बीच में रखें। ऐसे बैठने से बच्चे को जब झटका लगता है तो उसके लडखाने की संभावना काफी कम होती है, बच्चा सेफ्टी के साथ बैठा होता है।
हेलमेट जरुर पहने
जैसे हेलमेट आपके लिए जरूरी होता है वैसे ही हेलमेट बच्चों के लिए काफी जरूरी होता है ताकि वो भी सावधानी के साथ राइड का आनंद ले सके । इतना ही नहीं अब मार्केट में बच्चों के लिए कई शानदार हेलमेट भी आने लगे है जिससे बच्चों को लगाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इसके लिए सरकार ने भी नियम बनाया है।
