Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुहागरात के बाद ही हो गई विधवा, महिला टीचर ने जबरन की 13 साल के लड़के से शादी

सुहागरात के बाद ही हो गई विधवा, महिला टीचर ने जबरन की 13 साल के लड़के से शादी

faridabadnews24By faridabadnews24November 6, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Jaipur: अक्सर आपने महिलाओं पर अत्याचार की कहानियां और खबरें सुनी होंगी. आए दिन महिलाओं को तरह-तरह की प्रताड़ना की खबरें समाचार पत्रों की हेडलाइन भी बनती हैं लेकिन क्या कभी आपने किसी नाबालिग के साथ महिला द्वारा अन्याय की दास्तां सुनी या पढ़ ही. नहीं न.. तो आज आपको ऐसी ही खबर पढ़ाते हैं. यह खबर आपके होश उड़ा सकती है लेकिन सच है. खबर के अनुसार, इस बार एक महिला ने एक नाबालिग लड़के के साथ जुर्म किया है और यह माफी के लायक भी नहीं है. जानकारी के अनुसार, यह मामला पंजाब के जालंधर से जुड़ा है, जहां 13 साल के नाबालिग लड़के से उसकी महिला टीचर ने जबरन शादी कर ली.

 

 

जानकारी के अनुसार, महिला पेशे से टीचर है. उसने अपने ही स्टूडेंट के साथ ये कारनामा किया है. इसके पीछे वजह अंधविश्वास को बताया जा रहा है. दरअसल, जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में इस महिला टीचर ने खुद की शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए नाबालिग से जबरन शादी रचा ली. कह जा रहा है कि आरोपी महिला मांगलिक है. उसकी शादी नहीं हो रही थी. उसे लगा कि यह करने से उसका दोष टल जाएगा. वहीं, पीड़ित स्टूडेंट ने महिला टीचर के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की है.

 

 

कैसे फंसाया स्टूडेंट को जाल में
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला टीचर गांव के स्कूल में पढ़ाती है. उसने उस स्टूडेंट को ट्यूशन का लालच देकर अपने घर बुलाया था. इसके बाद उसने स्टूडेंट को बंधक बना लिया और 6 दिन तक नहीं जाने दिया. इस दौरान मंगल दोष निवारण के लिए उसने उससे जबरन शादी रचाई.

 

 

गरीबी का उठाया फायदा
बता दें कि पीड़ित छात्र एक गरीब परिवार से आता है. उसके मां-बाप इतने सक्षम नहीं थे कि वह उसे ट्यूशन पढ़ा सकें. आरोपी टीचर ने फ्री में ट्यूशन पढ़ाने का झांसा देकर उसके मां-बाप से इजाजत ले ली और कहा कि इसे मेरे घर पर छोड़ दो. मैं पढ़ा दूंगी. यह बात सुनकर नाबालिग लड़के के माता-पिता मान गए. इसके बाद उस टीचर ने घर में रखकर उस नाबालिग लड़के से शादी रचाई. इसमें उसने हल्दी-मेंहदी से लेकर सुहागरात तक का ढोंग-ढकोसला किया.

 

 

शादी के बाद हो गई विधवा
हैरानी की बात तो यह है कि इतने तक भी महिला की नौटंकी नहीं रुकी. शादी रचाने के 6 दिन बाद वह खुद से ही विधवा हो गई. इसके लिए उसने खुद से ही हाथों की चूड़ियां तोड़ डाली. मंगलसूत्र भी तोड़ा. इसके बाद पति की मौत का संदेशसभी रिश्तेदारों को पहुंचाया और शोक सभा आयोजित की. सफेद साड़ी पहनकर विधवाओं की तरह खूब मातम मनाया. आरोपी महिला टीचर ने स्टूडेंट को भी घर भेज दिया. घर जाकर नाबालिग ने पूरी कहानी घरवालों को बताई, तो वह सन्न रह गए और तुरंत उसके खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Abalig Bachche Se Teecher Ki Shadi Anokhi Shadi Bizzare News Crime News Jalandhar Ki Anokhi Kahani Mangal Dosh Niwaran Manglik Doshi Punjab Samachar Teacher Marriage With Minor Student Trending Today Viral Crime News Viral News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.