
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज पर्चे वापस लेने के बाद प्रत्याशियों की संख्या फाइनल हो जाएगी। अभी तक 21 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। शनिवार को आखिरी दिन ऐसे में कुछ और पर्चे वापस लिए जा सकते हैं। वहीं, राजनीतिक दल बागियों को मनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। संभवत: कई और सीटों पर बागी प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। टिकट न मिलने से भाजपा समेत दूसरे दलों के प्रत्याशियों ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन कर दिया था। ऐसे में राजनीतिक दल अपने-अपने नेताओं की नाराजगी दूर करने में लगे हुए हैं।
21 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया नाम
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 21 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस अब तक ले लिया है। वापस लेने वालों में बहुजन समाज पार्टी से लेकर कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडियया , जदयू और निर्दलीय शामलि हैं। जिन वार्डों में नामांकन वापस लिया गया है उसमें नरेला, होलंबी कलां, समयपुर बादली, बुध विहार, बवाना, नांगल ठाकरान, निहाल विहार, हरी नगर,, विकास पुरी, लाडो सराय, सैद उल अजब, देवली और मदनपुर खादर, आइपी एक्सटेंशन, विश्वास नगर, शाहदरा , झिलमिल, यमुना विहार और नेहरु विहार वार्ड शामिल है।
गहलोत ने ककरोला वार्ड से किया नामांकन
पूर्वकालिक दक्षिणी निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे राजदत्त गहलोत ने ककरोला वार्ड से नामांकन किया था, लेकिन उन्होंने वापस ले लिया है। उल्लेखनीय है कि 250 वार्ड के लिए आयोग को 1416 प्रत्याशियों के नामांकन मिले थे। इसमें 742 महिला प्रत्याशी हैं और 674 प्रत्याशी पुरुष हैं। छंटनी के बाद सर्वाधिक प्रत्याशी बपरोला वार्ड में 13 प्रत्याशी हैं। जबकि 24 वार्ड ऐसे हैं जिनमें सिर्फ तीन प्रत्याशी ही हैं।
42 होंगे मतगणना केंद्र
दिल्ली नगर निगम चुनाव के 42 मतगणना केंद्र बनेंगे। इसमें आइटीआइ से लेकर स्कूल और कालेज की इमारतों को स्ट्रांग रूम के साथ मतगणना केंद्रों के रूप में प्रयोग किया जाएगा। आयोग के अनुसार स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके साथ ही चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू हो चुका है। आयोग ने मास्टर ट्रेनर्स इसके लिए तैनात कर दिए हैँ। जो कर्मचारी और अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाएंगे उनको पोस्टल बैलेट से मतदान करने का अवसर दिया जाएगा। सभी बैलेट पेपर कर्मियों तक पहुंच जाए इसकी भी तैयारी में आयोग लगा है और दिल्ली पुलिस के उपायुक्त स्तर के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
NEWS SOURCE : jagran
