
ट्विटर (Twitter) और मेटा (Meta) के बाद अब ऑनलाइन डिलिवरी प्लेफॉर्म जोमैटो (Zomato) में भी छंटनी का संकट गहरा गया है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने इसी हफ्ते से कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। दावा है कि कंपनी के इस छंटनी के पीछे कंपनी की वजह अपने खर्चे कम करने और जल्द से जल्द मुनाफे में आना है। हालांकि इससे पहले ही जोमैटो के सीईओ ने कंपनी में छंटनी के संकेत दिए थे।
100 कर्मचारियों को निकाला
सूत्रों के अनुसार कंपनी ने कम से कम 100 कर्मचारियों को निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने तीन फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि यह छंटनी प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग और मार्केटिंग जैसे एरिया में होगी।
हालांकि सूत्रों के मुताबिक कंपनी में बतौर सप्लाई के लिए काम कर रहे डिलीवरी ब्वॉय की छंटनी अभी शुरू नहीं हुई है। डिलीवरी ब्वॉय की छंटनी होगी कि नहीं, इस पर अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। मामले में बोलते हुए जोमैटो के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदर्शन के आधार पर करीब 3 फीसदी एंप्लॉयीज को हटाने की कवायद चलती रहती है। इसमें इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।
NEWS SOURCE : punjabkesari
