Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अखिलेश ने बढ़ा दी टेंशन या कोई नई रणनीति, अखिलेश ने बढ़ा दी टेंशन या कोई नई रणनीति, क्या है प्लान

अखिलेश ने बढ़ा दी टेंशन या कोई नई रणनीति, अखिलेश ने बढ़ा दी टेंशन या कोई नई रणनीति, क्या है प्लान

faridabadnews24By faridabadnews24November 22, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 2007 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर यूपी की सत्ता पाई थी। तब उनकी सोशल इंजीनियरिंग का वह फॉर्मूला काफी चर्चित हुआ था, जिसके तहत उन्होंने दलितों और ब्राह्मणों को अप्रत्याशित तौर पर एक साथ लाने में सफलता पाई थी। यह पहला मौका था, जब यूपी की सियासत में बीएसपी को पूर्ण बहुमत मिला था। इसी के बूते मायावती ने 2012 तक पूरी ठसक के साथ सरकार चलाई, लेकिन मूर्तियां बनाने और पार्कों में पत्थरों के हाथी बनवाने जैसे आरोपों से घिरीं मायावती जब सत्ता से विदाई हुईं तो आज 10 साल भी वनवास ही चल रहा है। अब तो हालात यह हैं कि यूपी विधानसभा में बसपा के सिर्फ एक ही विधायक हैं, उमाशंकर सिंह।

 

शायद यही वजह है कि मायावती अब सियासत की बिसात पर 2007 की रणनीति से आगे बढ़ती दिख रही हैं। अब वह ब्राह्मणों पर भरोसे की बजाय अपने बेस वोट बैंक रहे दलितों और उनके अलावा मुसलमानों पर फोकस कर रही हैं। एक तरफ उन्होंने इमरान मसूद को जोड़ा है और उन्हें पश्चिम का जिम्मा सौंपा है तो वहीं दलितों के मुद्दे भी तेजी से उठाती दिख रही हैं। दरअसल इसकी वजह अखिलेश यादव भी माने जा रहे हैं। एक तरफ बीएसपी को सवर्णों का वोट नहीं मिल पा रहा है तो वहीं अखिलेश यादव बार-बार लोहियावादी और अंबेडकरवादियों को एक करने की बात कर रहे हैं।

 

 

ऐसे में मायावती को लगता है कि ब्राह्मणों के वोट नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरी तरफ अखिलेश और भाजपा मिलकर उनके दलित वोटों को भी काट सकते हैं। यही वजह है कि अब वह पुराने बेसिक्स पर लौटती दिख रही हैं। इसके अलावा मायावती की कोशिश मुस्लिमों को जोड़ने ती है ताकि आजम खान पर ऐक्शन के चलते नाराज लोग उनसे जुड़ जाएं। मायावती ने कई बार आजम खान का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा है और अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। साफ है कि मायावती एक तरफ अपने दलित बेस को बचाने की कोशिश में हैं। इसके अलावा सपा से नाराज कहे जा रहे मुस्लिमों को भी जोड़कर वह आगे बढ़ना चाहती हैं।

 

कैसे अखिलेश ने दी मायावती को दलित वोटों की टेंशन

अखिलेश यादव पर सिर्फ पिछड़ों की राजनीति करने और दलितों को नजरअंदाज करने के आरोप लगते रहे हैं। यही वजह है कि अब वह दलितों को भी जोड़ने की बात लगातार कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने ब़ड़ा संदेश देते हुए मैनपुरी में डिंपल यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दलित महिला से कराया। राजकुमारी रावल नाम की महिला के कार्यालय का उद्घाटन कराकर अखिलेश यादव इस वर्ग को संदेश देना चाहते हैं।

 

 

कैसे ब्राह्मणों से दूरी बनाती दिख रही हैं मायावती

मायावती कैसे ब्राह्मणों से दूरी बना रही हैं। इसका संकेत इस बात से मिलता है कि मई में दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सतीश चंद्र मिश्र को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखा गया था। इसके अलावा दिल्ली निकाय चुनाव और गुजरात के विधानसभा चुनाव से भी सतीश मिश्रा को दूर रखा जा रहा है। बता दें कि मिश्रा के करीबी नकुल दुबे को भी मायावती पार्टी से निकाल चुकी हैं और अब वह कांग्रेस का हिस्सा हैं।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Akhilesh increased tension or any new strategy faridabadnews faridabadnews24 what is the plan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.