Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति ने कही ये बात तो पत्नी ने उठाया यह कदम, ‘कई महिलाओं से था अफेयर…’

पति ने कही ये बात तो पत्नी ने उठाया यह कदम, ‘कई महिलाओं से था अफेयर…’

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

किसी भी महिला के लिए यह बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल है कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ संबंध है. किसी भी महिला के लिए भी उसके पति का उसे धोखा देने का ख्याल ही बेहद दुखदायी हो सकता है. जाहिर है कि कोई भी महिला अपने पति की बेवफाई बर्दाश्त नहीं करेगी और ना ही ऐसी स्थिति में उसके साथ रहना चाहेगी. लेकिन फिर भी अगर किसी महिला को पति की हकीकत जानने के बाद भी मजबूरी में उसके साथ रहना पड़ा तो उस पर क्या गुजरेगी? कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ भी जिसे उसके पति ने खुद अपने बेवफाई के किस्से सुनाए लेकिन उसके बाद भी वो अपने पति को छोड़ नहीं पाई.

पति ने सुनाए अपनी बेवफाई के किस्से

इस महिला ने इनसाइडर डॉट कॉम को अपनी कहानी बताते हुए कहा, ”साल 2015 के आखिर में मेरे पति काम से लौकर घर आए और उन्होंने मुझे अपने झूठ और बेवफाई के ढेरों किस्से सुनाए. फिर उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझसे प्यार करते हैं और उन्हें अपनी हरकत पर पछतावा है. वह मेरे साथ रहना चाहते हैं लेकिन अगर मैं चाहूं तो उनसे लड़ सकती हूं, इस पर वो बुरा नहीं मानेंगे लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया. मैं कई कारणों से रुक गई जिसमें सबसे बड़ा कारण ये था कि मैं गर्भवती थी और मेरे पेट में मेरा दूसरा बच्चा था.”

 

महिला ने आगे बताया”, मुझे इस घटना से एक सप्ताह पहले ही पता चला था कि मैं गर्भवती हूं. मैं दो बच्चों की सिंगल मदर बनने के लिए शारीरिक और आर्थिक रूप से तैयार नहीं थी. यही कारण है कि मैं अक्सर उन लोगों को ये जवाब देती हूं जो मुझसे पूछते हैं कि मैं क्यों ऐसे आदमी के साथ रही. कई लोग मजाक में बोलते हैं कि ऐसे आदमी को मार देना चाहिए. सालों तक मैंने इस बारे में बात नहीं की. मैंने अब से पहले अपने अनुभव के बारे में ना कुछ कहा और ना लिखा, लेकिन 2022 में मैंने इसका खुलासा किया क्योंकि मैं अब इसका जवाब देने के लिए तैयार थी कि मैं क्यों ऐसे इंसान के साथ रही.”

 

 

मैंने जो भी किया, वो सही नहीं था लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा

महिला ने बताया ”जब पति ने मुझे बताया कि उसने क्या किया है तो मेरे पास कई विकल्प थे लेकिन उनमें कोई भी मुझे अच्छा विकल्प नहीं लगा. बुरे विकल्पों में भी मैंने उसे चुना जो कम से कम भयानक था. मैंने वो विकल्प चुना जिससे मेरी बेटी की जिंदगी पर कोई असर ना हो और मेरी जिंदगी भी स्थिर रहे.” महिला ने आगे कहा, ”मैं पति के साथ इसलिए रही क्योंकि मैं अपना घर, अपनी सुरक्षा और एक विवाहित महिला के रूप में अपना स्टेटस बनाए रखना चाहती थी. अगर किसी चीज के बारे में कोई नहीं जानता है तो ये लगभग ऐसा है जैसे कि वो चीज कभी हुई ही नहीं है और ये बात निश्चित रूप से मेरे पति और उनके माता-पिता पर फिट बैठती थी जो इन सबसे से बचे रहे क्योंकि मैं अपने पति का सच जानकर भी सालों तक खामोश रही और किसी को इसकी भनक नहीं लगी.” यह कहना आसान है कि अगर कोई आपको धोखा दे तो आपको उसे छोड़ देना चाहिए लेकिन जब वो बताए कि वह आपसे प्यार करता है और इस सबके बाद भी आपको उनकी जिंदगी में रुकना पड़े तो यह इतना आसान नहीं होता.

 

 

सालों बाद ले लिया तलाक

महिला ने आगे कहा, ”जब मेरे पति ने 2020 की गर्मियों में तलाक के लिए अर्जी दी तो मुझे एहसास हुआ कि अब मेरे पास अपने और अपने बच्चों की जिंदगी के लिए कोई स्थिरता नहीं है. मैं इसके बाद अधिक स्पष्ट रूप से चीजें समझने लगीं और मैंने अब तक छिपाकर रखी गई चीजों का खुलासा करना शुरू कर दिया. मैं पुराने वक्त में वापस नहीं जा सकती थी और ना ही अपना निर्णय बदल सकती थी, लेकिन मैं ये सोचती हूं कि अगर मैं उस समय कोई और विकल्प चुनती तो मेरे और मेरे बच्चों के लिए क्या अलग होता. तब शायद मैं कम चीजें खोती और कम अकेला महसूस करती.”

 

दोस्तों को उदासी की वजह मॉर्निंग सिकनेस बताती थीं

अपने पति की सच्चाई उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से भी छिपाई जो अक्सर उनसे उनके दुखी होने का कारण पूछते थे. महिला ने कहा, ”अब मेरे हालात को जानने के बाद मेरे दोस्त इस बात पर काफी दुखी हैं कि क्यों उन्हें मेरे दुख का एहसास नहीं हुआ और वो मेरी स्थिति समझ नहीं सके, लेकिन वास्तव में मैंने ये सब कुछ छिपाने के लिए बहुत मेहनत की थी. आगे कहा, ”मैंने अपने दुख को मॉर्निंग सिकनेस बताती थी और मायूसी पर कहती थी कि मेरी नींद की पूरी नहीं हुई. अगर आज कोई मुझसे सलाह मांगेगा तो मैं उसे अपने दोस्त से बात करने के लिए कहूंगी क्योंकि मैं उस समय केवल उन्हीं लोगों से ही मदद की उम्मीद कर रही थी जो मेरे दर्द का कारण थे. मेरी गलती यह नहीं थी कि मैं उस आदमी के साथ रही बल्कि मैंने जो गलती की वो यह थी कि मैं खामोश रही.”

 

NEWS SOURCE : aajtak

 

 

'had affairs with many women...' faridabadnews faridabadnews24 the wife took this step When the husband said this
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.