Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इंसानों में फैला तो मच सकती है तबाही, चमगादड़ों में मिला कोविड जैसा एक और खतरनाक वायरस

इंसानों में फैला तो मच सकती है तबाही, चमगादड़ों में मिला कोविड जैसा एक और खतरनाक वायरस

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Covid-19: कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से मानी जाती है. इस महामारी ने दुनिया भर में तबाही मचाई थी जिस कारण लाखों लोगों की मौत भी हुई. दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तो कुछ देशों में बढ़ रहे हैं. इस बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दक्षिणी चीन में चमगादड़ों में कोरोना जैसा वायरस पाया गया है जो पांच में से एक इंसान में फैलने की क्षमता रखता है. इस वायरस को बीटीएसबाई2 (BtSY2) के नाम से जाना जाता है और यह SARS-CoV-2 से संबंधित है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चीन के युन्नान प्रांत में चमगादड़ों में मिले उन पांच खतरनाक वाले वायरसों में एक है जो मनुष्यों और पशुओं में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है. इसके अलावा वैज्ञानिकों की टीम ने कई संभावित नए पशुजन्यरोग (Zoonotic diseases) के बारे में भी जानकारी दी है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलते हैं.

रिसर्च में आई बात सामने

डेलीमेल के मुताबिक, इस रिसर्च को शेन्जेन स्थित सन यात-सेन यूनिवर्सिटी, युन्नान इंस्टीट्यूट ऑफ एंडेमिक डिजीज कंट्रोल और सिडनी यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने लीड किया था. इस रिसर्च की अभी समीक्षा होना बाकी है. टीम ने बताया, “हमने पांच वायरस प्रजातियों की पहचान की है जो मनुष्यों और पशुओं के लिए रोगजनक हो सकती हैं. इसमें एक रिकॉम्बिनेशन सार्स जो कोरोनवायरस जैसा है, वह भी शामिल है. यह नया वायरस SARS-CoV-2 और 50 SARS-CoV दोनों से निकटता से संबंध रखता है.” वैज्ञानिकों ने आगे कहा, “हमारी रिसर्च चमगादड़ वायरस के एक-प्रजाति से दूसरी प्रजाती में संचरण (Inter-species transmission) और को-इंफेक्शन की समान्य घटना के साथ-साथ वायरस के विकास के लिए उसके प्रभावों पर प्रकाश डालती है.

रिसर्चर्स ने चीन के युन्नान प्रांत के छह काउंटी या शहरों में 15 प्रजातियों की चमगादड़ों में से 149 की यूरिन का सेंपल लिया. चमगादड़ों की जीवित कोशिकाओं में मौजूद न्यूक्लिक एसिड जिसे आरएनए कहा जाता है, उसे हर चमगादड़ से इंडिविजुअल निकाला गया और उसे अनुक्रमित किया गया. रिसर्चर्स ने पाया कि एक चमगादड़ को एक ही समय में कई वायरस द्वारा संक्रमित किया गया था.”

नॉटिंघम विश्वविद्यालय के वीरोलॉजिस्ट प्रोफेसर जोनाथन बॉल (Professor Jonathan Ball) के अनुसार, “इस वजह से पहले से मौजूद कोरोना वायरस के रूप अपने जेनेटिक कोड में बदलाव कर सकते हैं जिससे नए पैथोजन यानी वायरस का जन्म हो सकता है. लोगों के लिए संदेश ये है कि चमगादड़ कई वायरसों के लिए होस्ट का काम करते हैं. वो एक ही समय पर एक साथ कई वायरसों को अपने अंदर रख सकते हैं और फिर बड़े पैमाने पर फैला सकते हैं.”

इंसानी शरीर से जुड़ सकता है वायरस

BtSY2 में एक ‘रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन’ भी है जो स्पाइक प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिसका उपयोग कोशिकाओं को मानव कोशिकाओं से जोड़ने के लिए किया जाता है. यह SARS-CoV-2 के ही समान है और यह इंसानी शरीर से जुड़कर मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है.”

 

 

रिसेप्टर की मदद से शरीर में करेगा एंट्री

रिसर्चर्स की टीम ने आगे कहा, “BtSY2 सेल एंट्री के लिए मानव ACE2 रिसेप्टर का उपयोग करने में सक्षम हो सकता है. ACE2 मानव कोशिकाओं की सतह पर एक रिसेप्टर है जो SARS-CoV-2 के साथ बॉन्ड बनाता है और उसे शरीर में प्रवेश करने और संक्रमित करने की अनुमति देता है. दक्षिण-पश्चिमी चीन में युन्नान प्रांत को पहले से ही चमगादड़ों की प्रजातियों और चमगादड़ों से पैदा होने वाले विषाणुओं के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है. वहां कई रोगजनक वायरस पाए गए हैं जिनमें SARS-CoV-2 के करीबी बैट वायरस RaTG1313 और RpYN0614 भी शामिल हैं.”

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि ऐसे फैला होगा कोविड वायरस

यह माना जाता है कि 2013 और 2016 के बीच पश्चिमी अफ्रीका में इबोला वायरस का घातक प्रकोप भी चमगादड़ों के ही कारण आया था. युन्नान की नई स्टडी में बताया गया था कि चीन में पैंगोलिन जानवर भी भोजन के रूप में खाया जाता है और उसका उपयोग पारंपरिक इलाज में भी किया जाता है. जर्नल साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट में 2021 के एक अध्ययन के अनुसार, यह भी हो सकता है कि वायरस चमगादड़ से सूंडा पैंगोलिन और उसके बाद युन्नान में पाम सिविट्स में फैल गया. इसके बाद फिर वह 1200 मील से अधिक दूर वुहान के सब्जी मार्केट में फैल गया और वहीं से कोरोनावायरस ने जन्म लिया.

 

 

चीन में बढ़े केस

चीन में फिर से कोरोना (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. नेशनल हेल्थ ब्यूरो के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 25 नवंबर को चीन में 35.183 नए केस सामने आए. जिनमें से 3,474 में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए और 31,709 लोगों में लक्षण नहीं दिखाई दिए.

अभी बीजिंग, ग्वांगझू और चोंगकिंग जैसे शहरों में लाखों चीनी नागरिकों को वीकेंड में भी घर में रहने के लिए कहा गया है क्योंकि गुरुवार को कोराना के मामले चीन में 32,000 से अधिक आए थे. यह केस महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा हैं. हालांकि चीन के कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है और बड़े पैमाने पर टेस्टिंग भी हो रही है.

चीन में वर्तमान में 26,000 से अधिक रोजाना कोरोना के मामले आ रहे हैं. यह पिछले 10 दिनों में दोगुने से अधिक हो गया है. इसी अवधि के दौरान भारत के मामले लगभग आधे हो गए हैं. भारत ने पिछले 24 घंटों में 347 कोरोनावायरस के मामले सामने आए.

NEWS SOURCE : aajtak

another dangerous virus like Kovid found in bats faridabadnews faridabadnews24 If it spreads in humans it can cause havoc
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.