Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मां की बेरहमी से की थी पिटाई कलयुगी बेटे ने बीच सड़क, मामला दर्ज

मां की बेरहमी से की थी पिटाई कलयुगी बेटे ने बीच सड़क, मामला दर्ज

faridabadnews24By faridabadnews24November 27, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यूपी में एक कलयुगी बेटे ने मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी बेटे ने बीच सड़क पर मां की बेरहमी की पिटाई कर दी थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी बेटा फरार है। दरअसल, महराजगंज जिले के नौतनवा थाना इलाके में एक बेटे द्वारा कथित तौर पर अपनी मां को बीच सड़क पर लात-घूसों से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्या था पूरा मामला

पुलिस के अनुसार घटना 23 नवंबर की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे की इस क्रूर हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सामने आये वीडियो के संबंध में नौतनवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज सिंह ने बताया कि महिला कमला देवी ने अपना खेत बटाई पर दिया था।

 

बटाईदार उनके हिस्से का भुगतान करने के लिए घर आया, लेकिन कमला देवी घर पर मौजूद नहीं थी। उन्होंने कहा कि बटाईदार ने कमला देवी के बेटे रितेश वर्मा को यह कहकर पैसे दे दिए कि पैसे अपनी मां को दे देना। सीओ ने कहा कि जब कमला देवी को पता चला कि बटाईदार ने उनके बेटे को पैसे दे दिये हैं, तो उससे पैसे मांगने लगीं। इससे उनका बेटा नाराज हो गया और कथित तौर पर उनसे मारपीट करने लगा।

 

गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं- सीओ

मारपीट का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीओ ने कहा कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Case registered faridabadnews faridabadnews24 Kalyugi's son had brutally beaten the mother in the middle of the road
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

डंपिंग यार्ड की डरावनी तस्वीर, पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें

May 25, 2026

Petrol-Diesel Prices Hike: दाम बढ़ने पर लोगों ने सुनाई आपबीती, ‘हम बहुत परेशान है, कई जगहों पर डीजल भी नहीं दे रहे’

May 25, 2026

गुस्से में प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था

May 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.