Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोडवर्ड में कस्टमर तलाशते दलाल, रेट 300 रूपए, हरियाणा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

कोडवर्ड में कस्टमर तलाशते दलाल, रेट 300 रूपए, हरियाणा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
हरियाणा के पानीपत शहर के बीचों-बीच से निकल रहे नेशनल हाइवे (NH)-44 पर खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। इसके लिए PNB की बिल्डिंग के पीछे कबाड़ के ढेर पर खुलेआम जिस्म की सौदेबाजी की जा रही है। हरियाणा के पानीपत शहर के बीचों-बीच से निकल रहे नेशनल हाइवे (NH)-44 पर खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। इसके लिए PNB की बिल्डिंग के पीछे कबाड़ के ढेर पर खुलेआम जिस्म की सौदेबाजी की जा रही है। इसके लिए वहां दलाल भी छोड़ रखे हैं। जो आसपास घूम-घूमकर कोड वर्ड में ग्राहक की तलाश करते हैं। इसके बाद सिर्फ 300 से 800 रुपए के रेट में देह व्यापार किया जा रहा है। इनके चंगुल में स्टूडेंट्स से लेकर बुजुर्ग तक फंसे हुए हैं। ग्राहक की हैसियत के मुताबिक 300 से लेकर 800 रुपए तक वसूल किए जाते हैं।
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 

 

सुबह 10 बजे से शुरू हो जाता है वेश्यावृत्ति का गंदा खेल

सुबह के 10 बजते ही यह महिलाएं एलिवेटेड हाईवे के नीचे पहुंच जाती हैं और इनका गंदा खेल शुरू हो जाता है। कुछ महिलाएं नगर निगम के कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर भी बैठी होती है। दैनिक भास्कर की टीम आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उन महिलाओं ने एक बार तो हमें भी अपना ग्राहक समझ लिया। उन्होंने जिस्मफरोशी के लिए सौदेबाजी तक शुरू कर दी। उनसे बातचीत में पता चला कि बहुत ही छोटी उम्र के नौजवान युवक को महिलाओं ने अपना ग्राहक बनाया हुआ था।

 

 

वीडियो बनने के वक्त भागी, एक घंटे बाद फिर पहुंची

यहां एक गंदगी से भरे कमरे में एक कस्टमर और 3 महिलाएं खड़ी थी। उनके बीच पैसों की बात हो रही थी। जैसे ही उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो महिलाएं वहां से भाग निकली। हालांकि वह पूरी तरह से बेखौफ नजर आईं क्योंकि करीब 1 घंटे बाद वह फिर उस जगह लौटकर धंधे में जुट गईं। वही महिलाएं और कुछ पुरुष वहां थे और वह फिर से जिस्मफरोशी के लिए सौदेबाजी हो रही थी। फिर टीम के कैमरे को देख वहां भगदड़ मच गई। हालांकि दूसरी बार में हमारे साथ ट्रैफिक पुलिस के एक मुलाजिम भी था। जिसने उनसे पूछताछ की।

 

 

महिलाएं बोली- 300 से 800 रुपए तक का है रेट

 

मौके पर पकड़ी गई महिलाओं से जब हमारी टीम ने बात की तो उन्होंने गरीबी का रोना रोना शुरू कर दिया। महिलाएं बोलीं कि वे बहुत ही गरीब है। इस धंधे के अलावा कहीं और से मजदूरी कर वे अपना गुजारा नहीं कर सकती हैं। इसलिए वे वेश्यावृत्ति कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेशक किसी भी उम्र का व्यक्ति उनके पास आए, हर किसी से वे 300 से लेकर 800 रुपए तक वसूलती हैं। उनके पास काफी छोटी-छोटी उम्र के स्कूल के बच्चे भी आते हैं। वेश्यावृत्ति में छोटी-छोटी उम्र की लड़कियों से लेकर उम्रदराज महिलाएं तक शामिल हैं।

 

 

दलाल ने युवक से छीने 3500 रुपए

मौके पर एक युवक भी मिला। जिसने कहा कि वह बाहर से आया है। वह लालबत्ती चौक पर खड़ा होकर अपने परिचित का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक आया। जिसने खुद को उन महिलाओं का दलाल बताया। उसने जगह भी दिखाई और महिला को भी दिखाया। इसी दौरान बातों में उलझाकर कर युवक ने उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 3500 रुपए व अन्य दस्तावेज थे। रुपए छीनने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

 

DSP बोले- नहीं करेंगे बर्दाश्त, होगी कड़ी कार्रवाई

इस बारे में DSP ट्रैफिक संदीप कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब वे इस मामले की तहकीकात करवाएंगे। इस तरह के गलत काम कतई बर्दाश्त नहीं होंगे। जल्द ही इन महिलाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

NEWS SOURCE : chopaltv

 

Brokers looking for customers in codeword rate Rs 300 sex racket busted in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.