Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार भी करेगी मदद सिर्फ 5 हजार में शुरू करें लाखों की कमाई वाला बिजनेस!

सरकार भी करेगी मदद सिर्फ 5 हजार में शुरू करें लाखों की कमाई वाला बिजनेस!

faridabadnews24By faridabadnews24December 3, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अगर आप भी नौकरी के साथ कम मेहनत में एक्सट्रा इनकम प्लान बना रहे हैं या कोई बिजनेस (business opportunity) शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया (business idea) के बारे में बता रहे हैं जिससे आप हर महीने बंपर कमाई (earn money) कर सकते हैं. अपने देश में लोग चाय (Kulhad making business) के बेहद शौकीन हैं. हर गली, हर नुक्कड़ पर कुल्हड़ वाली चाय की मांग रहती है. ऐसे में आप कुल्हड़ बनाने और बेचने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि ये बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं?

कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस

 

कोरोना काल के बाद, यह बिजनेस बहुत ही कारगर है. दरअसल, इस बिजनेस को बेहद कम कीमत में शुरू किया जा सकता है. इसके लिए आपको थोड़ी सी जगह के साथ-साथ 5,000 रुपये की जरूरत होगी. खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि साल 2020 में केंद्र सरकार ने 25 हजार इलेक्ट्रिक चाक बांटे थे.

इलेक्ट्रिक चाक देती है सरकार

 

केंद्र सरकार ने कुल्हड़ बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कुम्हार सशक्तीकरण योजना लागू की है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के कुम्हारों को बिजली से चलने वाली चाक फ्री में देती है. वो इससे कुल्हड़ समेत मिट्टी के सभी बर्तन बना सकते हैं. बाद में सरकार कुम्हारों से इन कुल्हड़ को अच्छी कीमत पर खरीद भी लेती है. यानी इस बिजनेस में आपको ज्यादा लागत की जरूरत नहीं पड़ेगी.

सरकार भी कर रही है मदद

 

केंद्र सरकार भी कुल्हड़ की मांग बढ़ाने पर जोर दे रही है ताकि इस कारोबार से जुड़े लोगों की आय में इजाफा हो सके. सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कुल्हड़ को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक और कागज के कप में चाय देने पर रोक लगाने की मांग की थी.

जानिए कितनी है कीमत?

 

चाय का कुल्हड़ किफायती के साथ-साथ पर्यावरण के लिहाज से भी सुरक्षित होता है. चाय के कुल्हड़ का भाव करीब 50 रुपये सैकड़ा के आसपास रहता है. वहीं, लस्सी के कुल्हड़ की कीमत 150 रुपये सैकड़ा, दूध के कुल्हड़ की कीमत 150 रुपये सैकड़ा और प्याली 100 रुपये सैकड़ा मिल जाती है.

 

NEWS SOURCE : skynews100

faridabadnews faridabadnews24 Government will also help Start a business earning lakhs in just 5 thousand!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.