Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्नी का परिवार घूम आया, पति ने साढ़े चार लाख खर्च कर हनीमून पैकेज बुक कराया: अजब-गजब

पत्नी का परिवार घूम आया, पति ने साढ़े चार लाख खर्च कर हनीमून पैकेज बुक कराया: अजब-गजब

faridabadnews24By faridabadnews24December 4, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Dehradun News : एक व्यक्ति ने करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च कर हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मालदीव में एक सप्ताह का हनीमून पैकेज बुक कराया। मगर, यात्रा से ऐन पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया।

 

पति को बताए बगैर अपनी बहन के साथ घूम आई पत्‍नी

पत्नी मायके चली गई और पति को बताए बगैर अपनी बहन के साथ उस हनीमून पैकेज पर मालदीव की सैर कर आई। पति को इसकी भनक तब लगी, जब उसने इंटरनेट मीडिया पर पत्नी और उसकी बहन के सैर-सपाटे की तस्वीरें देखीं। अब पति ने पत्नी, उसकी बहन और हनीमून पैकेज बुक करने वाली ट्रेवल कंपनी के निदेशक के विरुद्ध पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पति और पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। देहरादून में जीएमएस रोड क्षेत्र में रहने वाले अंकित गर्ग की शादी 20 अक्टूबर 2021 को सोनाक्षी बंसल निवासी सिविल लाइंस, मुजफ्फरनगर (उप्र) के साथ हुई थी।

 

जनवरी 2022 के लिए एक सप्ताह का हनीमून पैकेज बुक कराया था

अंकित का कहना है कि 13 दिसंबर 2021 को उन्होंने चेन्नई के टी नगर में स्थित ट्रेवल ट्राप्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड से मालदीव में जनवरी 2022 के लिए एक सप्ताह का हनीमून पैकेज बुक कराया था। इसके लिए उन्होंने कंपनी को चार लाख 36 हजार रुपये का भुगतान किया। उन्हें पत्नी सोनाक्षी के साथ 25 जनवरी 2022 को देहरादून से मालदीव के लिए निकलना था। अंकित का आरोप है कि इससे पहले ही 20 जनवरी को सोनाक्षी ने उनसे झगड़ा कर लिया और मायके मुजफ्फरनगर चली गई। काफी मान-मनौव्वल करने के बाद भी सोनाक्षी लौटने को तैयार नहीं हुई तो अंकित ने ट्रेवल कंपनी के निदेशक श्रीनाथ सुरेश से यात्रा रद कर धनराशि लौटाने को कहा। हालांकि, कंपनी की तरफ से उनकी यात्रा रद नहीं की गई।

 

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्‍वीर से सामने आया सच

काफी समझाने पर भी सोनाक्षी वापस ससुराल नहीं आई तो 10 अप्रैल 2022 को दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से दंपती के बीच अलगाव करा दिया। इसके बाद छह अगस्त 2022 को अंकित अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चेक कर रहे थे, तभी उन्हें एक तस्वीर नजर आई, जिसमें उनकी पत्नी सोनाक्षी और उसकी बहन इशिता मालदीव में घूम रही थीं।

 

 

इसपर अंकित ने ट्रेवल कंपनी के निदेशक श्रीनाथ सुरेश को फोन किया तो पता चला कि सोनाक्षी और इशिता उनके बुक कराए हनीमून पैकेज पर मालदीव की सैर करने गई थीं। अंकित का आरोप है कि सोनाक्षी, इशिता और श्रीनाथ सुरेश ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों से उनके हनीमून पैकेज का दुरुपयोग किया है। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 husband booked honeymoon package by spending four and a half lakhs: Amazing Wife's family came to visit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

November 12, 2026

दो बीवियों के चक्कर में किया कांड, बड़ा होकर हिस्सा न मांगे, इसलिए पिता ने 7 साल के बेटे की कर दी ह+त्या

November 10, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.