Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घरवालों के उड़े होश… दिनभर दौड़ती रही पुलिस, ट्यूशन से बचने को पांचवीं के छात्र ने बनाई ऐसी प्‍लानिंग…

घरवालों के उड़े होश… दिनभर दौड़ती रही पुलिस, ट्यूशन से बचने को पांचवीं के छात्र ने बनाई ऐसी प्‍लानिंग…

faridabadnews24By faridabadnews24December 10, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ज्वालापुर में एक बैंक्वेट हाल मालिक के नाबालिग बेटे ने ट्यूशन जाने से बचने के लिए खुद के अपहरण का ड्रामा रच डाला। पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र ने घर पहुंचकर अपने अपहरण की कहानी बताई तो स्वजन के होश उड़ गए। दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में अपहरणकर्त्ताओं की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्धों की चेकिंग की गई। घंटों दौड़-धूप करने पर सामने आया कि ट्यूशन से बचने के लिए छात्र ने झूठी कहानी बनाई थी।

 

11 वर्षीय देव सुनाई ये कहानी

पुलिस के मुताबिक, पीठ बाजार निवासी अनुराग झा ज्वालापुर में तीन बैंक्वेट हाल चलाते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा देव रोजाना की तरह घर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल पर निकला था। कुछ देर बाद देव ने घर पहुंचकर बताया कि दो अलग-अलग दोपहिया वाहन पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। दो युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिया और एक युवक ने उसकी साइकिल छीन ली। चौथा युवक अपने दोपहिया वाहन पर पीछे-पीछे हो लिया। कुछ दूर चलने के बाद एक साधुवेषधारी को देखकर युवकों ने बाइक रोक ली और उसके पैर छूने लगे। मौका पाकर वह जैसे-तैसे वहां से भाग निकला। यह बात सुनकर स्वजन के होश फाख्ता हो गए। अपहरण के प्रयास की सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआइ अंशुल अग्रवाल मौके पर पहुंचे और बालक को साथ लेकर अपहरणकर्त्ताओं की तलाश की।

आरोपितों का कुछ अता-पता नहीं चल सका

पुलिस ने अभियान चलाकर संदिग्ध बाइक सवारों की चेकिंग भी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी घटना की जानकारी लेते हुए एक टीम को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगाया। लेकिन, कहानी चूंकि फर्जी थी, इसलिए आरोपितों का कुछ अता-पता नहीं चल सका। पुलिस ने चंद घंटे की छानबीन के बाद दूध का दूध और पानी का पानी कर डाला।

ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने झूठ बोला था

पता चला कि घर वाले छात्र पर ट्यूशन जाने का जोर देते थे, इससे बचने के लिए उसने अपने अपहरण की कहानी बनाई थी। कहानी फर्जी निकलने पर पुलिस और स्वजन ने राहत की सांस ली और छात्र को समझाते हुए आगे ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्र से कई बार जानकारी लेने पर उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। बाद में उसने कुबूल किया कि ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने झूठ बोला था। पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आकर कम समय में पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। छात्र को दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत दी गई है।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा छात्र का झूठ

छात्र ने पहले तो परिवार और पुलिस को बताया कि अपहरणकर्त्ताओं के एक साथी ने उसकी साइकिल अपने स्कूटर से बांधी और चला गया। लेकिन, बाद में उसने बताया कि वह खुद अपनी साइकिल से घर पहुंचा। पुलिस ने दोबारा पूछा कि जब उसकी साइकिल स्कूटर पर बांधकर ले गए थे तो उसे साइकिल वापस कैसे मिली। इस पर छात्र बगले झांकने लगा और उसने सच कुबूल करते हुए बताया कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि छात्र विज्डम ग्लोबल स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है, उसे लगा था कि अपहरण के प्रयास की कहानी से डरकर स्वजन ट्यूशन भेजना बंद कर देंगे। इसीलिए उसने पूरी कहानी बनाई थी।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 The family members lost their senses ... the police kept running throughout the day the fifth student made such a plan to avoid tuition ...
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.