
Purse Tips for New Year 2023: साल का आखिरी महीना भी धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है. लोग नये साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए खुशहाली भरा रहे. किसी भी तरह की दिक्कत न हो. पैसा और धन-धान्य हमेशा जीवन में रहे. ऐसे में आज पर्स को लेकर कुछ उपाय बताने जा रहे हैं. इनको करने से साल भर आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
चांदी का सिक्का
नये साल में पहले शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनको चांदी का एक सिक्का जरूर चढ़ाएं, फिर इस सिक्के को पर्स में रख लें. इससे साल भर आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और पैसों की बरसात होती रहेगी. हालांकि, पर्स में जिस जगह पर चांदी का सिक्के रखें, वहां कुछ और चीज नहीं होनी चाहिए.
इलायची
नये साल में पहले शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय पांच छोटी इलायची उन्हें चढ़ाएं. इसके बाद सभी इलाचयी को लाल रंग के रेशमी कपड़े में बांधकर पर्स में रख दें. ऐसा करने से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा.
पीपल का पत्ता
नये साल में एक पीपल का पत्ता अभिमंत्रित कर शुभ मुहूर्त में पर्स में नोटों के साथ रख लेना चाहिए. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है. वहीं, नये साल में अपनी एक इच्छा लाल कागज में लिखकर रेशमी धागे से बांधकर पर्स में रख लें. ऐसा करने से वह इच्छा साल भर में पूरी हो जाएगी.
चावल
साल के पहले दिन मां लक्ष्मी की चरणों में कुछ चावल के दानें अर्पित करें, फिर इन चावलों को अपने पर्स में रख लें. इससे आपका पर्स साल भर पैसों से भरा रहेगा. बेवजह के खर्चों से राहत मिलेगी. हालांकि, जो चावल मां लक्ष्मी को चढ़ाएं, वह खंडित यानी कि टूटे हुए नहीं होने चाहिए.
NEWS SOURCE : zeenews
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
