फरीदाबाद : लॉक डाऊन के दौरान जहां जिला प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं, वहीं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने भी गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए पूडियां तलीं। सैक्टर 49 में स्थित अर्चीवर्स रेजीडेंटस वेलफेयर कांलिदी हिल द्वारा जरूरतमंद व गरीबों के लिए बनाए जाने वाले खाने का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार की सुबह विधायक सीमा त्रिखा वहां पहुंच गई।
इस मौके पर जहां उन्होंने सेवाभाव में जुटी संस्था का आभार जताया, वहीं जब उन्होंने कढाई में पूडियां तलते हुए देखा तो उनसे रहा नहीं गया, सेवा भाव करने की भावना मन में लिए वह खुद पूडियां तलने के लिए बैठ गईं। उन्होंने कहा कि जनसेवक जब मन से कोई कार्य करता है तो उसे देखकर लोगों की हौंसला अफजाई होती है। उन्होंने लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अर्चीवर्स मॉल में कांलिदी हिल रेजीडेंटस वेलयफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रतिदिन पांच सौ लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है।
यह बेहद ही अच्छा व सराहनीय कार्य है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अशोक चौधारी, राजीव छिब्बर, कामेश्वर सिंह,अशोक नागपाल, राजेश शर्मा व मनीष अरोड़ा भी मौजूद थे।
