Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PVR में लगी तो अंजाम भुगतने के लिए रहें तैयार, पठान पर आर-पार! इस संगठन की धमकी

PVR में लगी तो अंजाम भुगतने के लिए रहें तैयार, पठान पर आर-पार! इस संगठन की धमकी

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा. इस फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये गाना वायरल हो गया. हालांकि, इस गाने के वायरल होते ही विवाद भी खड़ा हो गया. देश के कुछ संगठनों ने दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर एतराज जताया और कहा कि भगवा रंग की ड्रेस को बेशर्म रंग कहकर भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. इसी कड़ी में हिंदू सेना ने खुली धमकी दी है हिंदू सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा है कि अगर किसी भी हॉल के स्क्रिन पर पठान फिल्म दिख गई तो वहां होने वाले नुकसान के जिम्मेदार हॉल के मालिक ही होंगे. पठान फिल्म के रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं, इसे लेकर स्टारकास्ट लगातार धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक रहे हैं. वहीं, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बॉयकॉट और प्रचार चल रहा है.

 

 

इसी क्रम में हिंदू सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है. साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के खिलाफ लगातार सेंसर बोर्ड जो फिल्में रिलीज कर भावनाओं को आहत कर रहा है वह बर्दाश्त से बाहर है. इस दौरान उन्होंने पीवीआर सिनेमा एवं अन्य सिनेमा हॉल के मालिक व संचालकों को कहा है कि वह अपने यहां इस फिल्म को ना लगाएं, नहीं तो सिनेमा हॉल में होने वाले नुकसान के वह खुद जिम्मेदार होंगे.

 

 

विश्व हिंदू परिषद ने भी जताई आपत्ति
विश्व हिंदू परिषद ने पठान फिल्म के गाने में दीपिका के भगवा ड्रेस के साथ-साथ कुछ अन्य सीन्स को लेकर आपत्ति जताई. इसके साथ ही संगठन ने तुरंत इसमें सुधार करने की मांग की. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े इस संगठन ने ‘बेशर्म रंग’ गाने पर आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी फिल्म को हिंदू समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता है. वीएचपी संगठन के प्रवक्ता विनोद बंसल ने फिल्म के डायरेक्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भगवा रंग को बेशर्म कहना और उसके साथ अश्लील हरकतें करना उनकी हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इसे तुरंत हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए.

क्या बोले शाहरुख?
गाने को लेकर बवाल के बीच शाहरुख खान ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि उनके चाहने वालों का समर्थन उनके साथ और ऐसे में उन्हें कोई भी आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि हम सब खुश हैं कि अब दुनिया नॉर्मल हो गई है. ये बात कहने में मुझे किसी प्रकार की अपात्ति नहीं है कि दुनिया चाहें कुछ भी कर ले, जो पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

all over Pathan! threats to this organization be ready to face the consequences faridabadnews faridabadnews24 If engaged in PVR
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.