Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ड्रम में शव डाल जंगल में फेंका और लगाई आग, गर्लफ्रेंड ने दूसरे आशिक संग पहले प्रेमी का घोंटा गला

ड्रम में शव डाल जंगल में फेंका और लगाई आग, गर्लफ्रेंड ने दूसरे आशिक संग पहले प्रेमी का घोंटा गला

faridabadnews24By faridabadnews24December 19, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Girlfriend Killed Lover / छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शादीशुदा महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले प्रेमी का गला घोंट दिया। उसकी हत्या के बाद शव को ड्रम में डाला और स्कूटी से 60 किमी दूर जंगल में ले गई। वहां नग्न हालत में शव फेंकने के बाद चेहरे को जला दिया। फिर वहां से दोनों भाग निकले। पुलिस ने रविवार को महिला और उसके कथित दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

पांच दिन से लापता था CWC सदस्य

जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति (CWC) सदस्य चंद्रभूषण ठाकुर (55) बुधवार से लापता था। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजनों ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। अगले दिन शनिवार को पुलिस को राजनांदगांव से करीब 60 किमी दूर डोंगरगढ़ में बोरतालाब के कोटनापानी जंगल में एक अधजला शव मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने पहचान कराई तो पता चला कि चंद्रभूषण का है।

 

CCTV फुटेज और मोबाइल ट्रेस कर पहुंची पुलिस

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान चंद्रभूषण के  मोबाइल की आखिरी लोकेशन ट्रेस की गई तो वो ग्राम लखोली में रागिनी साहू के घर के पास मिली। उसकी एक्टिवा भी वहीं खड़ी थी। पुलिस को पता चला कि चंद्रभूषण का रागिनी के घर आना-जाना था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें रागिनी एक अन्य युवक के साथ एक्टिवा से जाती दिखाई दी। एक्टिवा में आगे प्लास्टिक का ड्रम रखा था।

दूसरे अफेयर का पता चला तो मांगने लगा रुपये

संदेह के आधार पर पुलिस ने रागिनी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रागिनी ने पुलिस को बताया कि उसका चंद्रभूषण से प्रेम प्रसंग था। कुछ रुपये भी उससे लिए थे। इस बीच चंद्रभूषण को पता चल गया कि रागिनी का ठेलकाडीह निवासी नूतन साहू (25) से भी प्रेम संबंध है। इस पर चंद्रभूषण ने अपने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। बार-बार दबाव बनाने से परेशान होकर रागिनी ने नूतन के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

 

 

गमछे से घोंटा चंद्रभूषण का गला

रागिनी ने रुपये देने का झांसा देकर चंद्रभूषण को मिलने के लिए बुलाया। बुधवार को चंद्रभूषण पहुंचा तो दोनों ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चंद्रभूषण का शव एक के ड्रम में डाला और एक्टिवा से जंगल में ले गए। वहां शव के चेहरे को जला दिया। पहचान छिपाने के लिए चंद्रभूषण के सारे कपड़े और मोबाइल भानपुरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

CWC में सुनवाई के दौरान हुई थी पहचान

रागिनी पहले से शादीशुदा थी। उसने अपने पति को छोड़ दिया था। बच्चों की कस्टडी से जुड़े मसले में CWC में सुनवाई हो रही थी। वहीं चंद्रभूषण ने भी नवंबर 2020 में सदस्य के तौर पर शामिल हुआ था। सुनवाई के दौरान ही रागिनी की मुलाकात चंद्रभूषण से हुई। उनकी बातचीत बढ़ती गई और प्रेम संबंध बन गया। फास्ट फूड का सेंटर खोलने में चंद्रभूषण ने रागिनी की मदद की और उसे दो लाख रुपये दिए थे।

 

 

NEWS SOURCE : thebharatexpress

faridabadnews faridabadnews24 girlfriend strangled first lover with second lover Throwing dead body in drum and set it on fire
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

November 12, 2026

दो बीवियों के चक्कर में किया कांड, बड़ा होकर हिस्सा न मांगे, इसलिए पिता ने 7 साल के बेटे की कर दी ह+त्या

November 10, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.