
बिहार में एक हवस के पुजारी ने अपनी होने वाली भाभी के साथ दुष्कर्म किया फिर विरोध करने पर गला दबाकर निर्मम तरीके से उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बीते 15 नवंबर को जहानाबाद में हुई जबकि युवती का शव पटना के जानीपुर थाना इलाके में गाजाचक स्थित एक झाड़ीनुमा स्थान से बरामद किया गया। यहीं पर गड्ढे में शव को दफना दिया गया था। आरोपितों ने शव के ऊपर 10 किलो नमक डाल दिया था ताकि वह जल्द से जल्द गल जाय।
युवती मूल रूप से अरवल जिले की रहने वाली थी। उसके गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अंत में घरवालों ने अरवल में ही बीते 25 नवंबर को उसकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवायी। जानीपुर थानेदार उत्तम कुमार ने बताया कि युवती का रिश्ता औरंगाबाद के देवकुंड निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र रंजीत कुमार से तय हुआ था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर सबसे पहले पुलिस ने रंजीत के भाई विजेंद्र को पकड़ा।
निशानदेही पर शव बरामद
विजेंद्र ने युवती की हत्या की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि वह उसके भाई पर शादी के लिये दबाव डाल रही थी। जबकि उसके भाई रंजीत ने उससे शादी के लिए इंकार कर दिया था। रंजीत की हाल ही में आर्मी में नौकरी लगी है। वहीं दूसरी ओर अरवल एसपी ने बताया कि विजेंद्र की निशानदेही पर अन्य आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद अरवल पुलिस आरोपित को लेकर जानीपुर पहुंची। उसी की निशानदेही पर झाड़ीनुमा स्थान से शव को बरामद किया गया।
NEWS SOURCE : livehindustan
