राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की फरीदाबाद जिला उपाध्यक्ष अर्चना चित्रा जी रोज़मर्रा की तरह आज भी फरीदाबाद के सेक्टर 4, पटेल नगर की झुग्गिओ में पका भोजन व कच्चा राशन बांटने गई। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा को पता चला कि इस जगह पर सामाजिक संस्थाओं से या सरकारी महकमें से किसी भी तरह की कोई भी सहायता नही पहुँच पा रही थी।
यहाँ की झुग्गिओ में रहने वाले लोग एक समय के भोजन के लिए भी तरस रहे थे। अम्बिका शर्मा के कहने पर फरीदाबाद जिला उपाध्यक्ष अर्चना चित्रा जी ने वहाँ जाकर झुग्गिओ के लोगों से पूछताछ की। वहाँ के लोग खाने के लिए तरस रहे थे। अर्चना जी ने अपने सहयोगियों की मदद से सामान इकट्ठा कर इन जरूरतमंद घरों में बांटा। वहाँ के लोगो के घरों में चूल्हा जलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी लोगो ने अर्चना जी का दिल से आभार व्यक्त किया व आशीष दिया।
संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ऐसे नेकदिल कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करती है जो अपनी जान जोखिम में डाल कर भी कोविड 19 के सेवा कार्य मे निःस्वार्थ भावना से लगे हैं। अम्बिका शर्मा के निर्देशानुसार सेवा परमोधर्मः को मानते हुए संगठन पूरे देश मे कोविड 19 के सेवा कार्य मे लगा हुआ है।
