Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए वडनगर से शुरू हुई इस परिवार की पूरी कहानी, हीरा बा की 6 संतानें, पीएम मोदी के चार भाई

जानिए वडनगर से शुरू हुई इस परिवार की पूरी कहानी, हीरा बा की 6 संतानें, पीएम मोदी के चार भाई

faridabadnews24By faridabadnews24December 30, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया है. तबीयत बिगड़ने पर हीरा बा को मंगलवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. नरेंद्र मोदी भले ही गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री पद पर रहने से लेकर दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री हों, लेकिन उनकी मां हीराबेन सत्ता की चमक-दमक से दूर रहने वाली पूरी तरह एक प्राइवेट पर्सन थीं. ऐसे में सभी लोग हीराबेन और उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं.  हीराबेन के बारे में पहले ज्यादा जानकारी लोगों को नहीं थी. नरेंद्र मोदी जब पहली बार साल 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उसके बाद ही कुछ लोगों को उनके बारे में पता चला. इसके बाद नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तब कहीं जाकर गुजरात के बाहर के लोगों को हीराबेन के बारे में जानकारी हुई. हीरा बा का बचपन काफी संघर्ष में गुजरा और छोटी सी उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था. ऐसे में हीरा बा का पालन पोषण उनकी नानी ने किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का जन्म 18 जून, 1923 में गुजरात के मेहसाणा जिले के विसनगर में हुआ था. यह गांव वडनगर के करीब है. वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहनगर है. पीएम मोदी ने लिखा था कि उनकी मां हीरा बा ने स्कूल का दरवाजा नहीं देखा था, उन्होंने देखी थी तो सिर्फ गरीबी और घर में हर तरफ अभाव. हीरा बा बहुत छोटी थीं तो उनकी मां का देहांत हो गया था, इसलिए उन्हें अपनी मां का प्यार नहीं मिल सका. हीराबेन अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और उनका पालन-पोषण उनकी नानी ने किया था. हीरा बा का विवाह दामोदर दास मूलचंद मोदी के साथ हुआ था. हीराबेन के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे और एक बेटी है. सोमा मोदी, अमृत मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रह्लाद मोदी, पंकज मोदी और एक बेटी वासंती मोदी हैं. नरेंद्र मोदी तीसरे बेटे हैं. पीएम मोदी ने बताया था कि उनके पिता दामोदर दास रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और खुद मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे. दामोदर दास मूलचंद मोदी अब इस दुनिया में नहीं हैं.

फाइल फोटो

सोमा मोदी 

हीराबेन के सबसे बड़े बेटे का नाम सोमा मोदी है. वे स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए हैं और अहमदाबाद में एक ओल्ड एज होम यानी वृद्धाश्रम चलाते हैं.

अमृत मोदी 

हीराबेन के दूसरे बेटे का नाम अमृत मोदी है. वह एक प्राइवेट कंपनी में खराद मशीन ऑपरेटर का काम करते थे. रिटायरमेंट के बाद अब वह अहमदाबाद में चार कमरों के मकान में आम जिंदगी जी रहे हैं. उनकी पत्नी चंद्रकांत बेन गृहिणी हैं. उनके साथ 47 वर्षीय बेटे संजय भी अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते हैं.

 

नरेंद्र मोदी 

हीराबेन के तीसरे बेटे नरेंद्र मोदी है, जो देश के प्रधानमंत्री है. नरेंद्र मोदी ने अपनी परिवारिक जिंदगी त्यागकर समाज और देश की सेवा में लग गए, लेकिन अपनी मां हीरा बा के साथ संबंध बनाए रखा. हर एक मौके पर पीएम मोदी अपनी मां के साथ खड़े दिखे हैं.

फाइल फोटो

प्रह्लाद मोदी 

हीराबेन के चौथे नंबर के बेटे प्रह्लाद मोदी हैं. वे नरेंद्र पीएम मोदी से 2 साल छोटे हैं.  प्रह्लाद मोदी अहमदाबाद में एक किराने की दुकान है और उनका एक टायर शोरूम भी है.

 

पंकज मोदी 

हीराबेन के सबसे छोटे बेटे का नाम पंकज मोदी है. वह गांधीनगर में रहते हैं और उनकी पत्नी का नाम सीताबेन है. पंकज मोदी सूचना विभाग में नौकरी करते थे. हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं. मां हीरा बा से मिलने पीएम मोदी पंकज के घर ही आते रहते थे.

वासंती बेन मोदी 

हीरा बा की एक बेटी वासंतीबेन हसमुख लाल मोदी हैं. वह होममेकर यानी गृहिणी हैं. उनके पति का नाम हसमुख भाई है. वे एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं. पीएम मोदी की यही एक एकलौती बहन है.

 

दो बार सार्वजनिक कार्यक्रम में आईं थीं हीरा बा  

बता दें कि नरेंद्र मोदी भले ही गुजरात के सीएम से देश के पीएम बन गए हो, लेकिन उनकी मां हीराबेन ने हमेशा से सत्ता की चमक-दमक से दूरी बनाए रखी थी. पीएम मोदी के साथ उनकी मां हीरा बा सिर्फ दो बार ही सार्वजनिक कार्यक्रम में उनके साथ रही हैं. पहली बार जब नरेंद्र मोदी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर लौटे थे तो अहमदाबाद में हुए नागरिक सम्मान कार्यक्रम में मां ने मंच पर आकर मोदी का टीका किया था. इसके बाद नरेंद्र मोदी जब पहली बार गुजरात के सीएम बने थे जब शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थीं.

फाइल फोटो

2003 में पहली बार सीएम आवास आईं थीं हीरा बा  

नरेंद्र मोदी के दूसरी बार गुजरात के सीएम बनने के बाद साल 2003 में मुख्यमंत्री आवास पर एक पारिवारिक गेट-टू-गेदर था जब हीराबेन पहली बार मुख्यमंत्री आवास पर आई थीं. मुख्यमंत्री 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और इस दौरान मुश्किल से एक या दो बार वो मुख्यमंत्री आवास पर गई थीं. नरेंद्र मोदी के पीएम बने आठ साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मां हीराबेन महज एक बार 2016 में प्रधानमंत्री आवास पर आई थी. इस दौरान पीएम ने अपनी मां को व्हील चेयर पर बैठकर घुमाया था.

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Heera Ba's 6 children Know the whole story of this family started from Vadnagar PM Modi's four brothers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.