Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 मुकदमे दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 मुकदमे दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया

faridabadnews24By faridabadnews24April 19, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 मुकदमे दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 192 वाहन चालाकों के खिलाफ मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। इस दौरान अधिक अनियमितताएं मिलने पर 12 वाहनों को जब्त कर लिया गया। लॉकडाउन के दौरान अब तक पुलिस 524 मुकदमे दर्ज कर 697 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ढाबा के पास एकत्रित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन व शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन के आरोप है। इनकी पहचान साबिर खान, नाजिम, शौकीन, मुस्ताक, सलमान, आसिफ निवासी खंदावली व आलोक शर्मा के रूप में हुई। इनके जमाती होने की अफवाह भी फैली थी। पुलिस अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर रही है। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। फर्जी पुलिसकर्मी दबोचा

लोगों पर धौंस जमाते घूम रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपित की पहचान सिलाखरी धौज निवासी आस मोहम्मद के रूप में हुई। आरोपित ने बताया कि उसे पानीपत में तैनात एक पुलिसकर्मी का आइडी कार्ड रास्ते में पड़ा मिला था। इस आइडी कार्ड से वह खुद को पुलिसकर्मी बताता था। सराय ख्वाजा टोल नाके पर तैनात एएसआइ संजय कुमार ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। एएसआइ संजय कुमार ने उसका बैच नंबर व तैनाती के बारे में पूछा। वह घबरा गया। चौकी प्रभारी ने कराई उठक-बैठक

लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना किसी काम के घूम रहे लोगों को सेक्टर-19 चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने सबक सिखाया। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में ऐसे लोगों से उठक-बैठक कराई। साथ ही कसम दिलाई कि अब वे बिना वजह बाहर नहीं घूमेंगे। बल्लभगढ़ में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में अलग-अलग थानों में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भगत सिंह कॉलोनी में जसबीर और राजेश ने पाबंदी के बावजूद अपने घर के अंदर निर्माण कार्य चलाया हुआ था। ऐसे ही चंद्रसेन नामक व्यक्ति ने निश्चित समय अवधि के बावजूद खोला हुआ था। ये दोनों मुकदमे थाना शहर पुलिस ने दर्ज किए हैं। सुभाष कॉलोनी का रहने वाला आशुतोष प्रतिबंध के बावजूद सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू बेच रहा था। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आशुतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

faridabadnews24 Police registered 12 cases and arrested 17 people for violating lockdown rules
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के लीलावती अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, मौके से फर्जी डॉक्टर को दबोचा

May 27, 2026

CM के आदेश पर पानी का नया शेड्यूल हो रहा तैयार, फरीदाबाद में जल संकट से मिलेगी निजात

May 27, 2026

सोशल मीडिया पर विज्ञापन करने वालों को नोटिस भेजे गए, यमुना की तलहटी से लेकर ग्रेटर फरीदाबाद तक अवैध कॉलोनियों का जाल

May 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.