
Vaya Vandana Yojana: हम सभी अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। बहुत से लोग नौकरी के दौरान अपने रिटायरमेंट की योजना नहीं बना पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार एक स्कीम चलाती है। इस योजना में एक बार निवेश कर कोई भी व्यक्ति हर माह अपने लिए पेंशन की व्यवस्था कर सकता है। सरकार की इस योजना का नाम वय वंदना योजना है। इस योजना में पति-पत्नी दोनों एक साथ निवेश कर सकते हैं।
एलआईसी संचालित करती है
वय वंदन योजना सेवानिवृत्ति के बाद की वित्तीय योजना की जरूरतों को पूरा करती है। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वय वंदन पहले केवल 4 मई 2017 से 31 मार्च 2020 तक उपलब्ध था। फिर बाद में सरकार ने इस योजना को 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया था। वय वंदन योजना एक बीमा पॉलिसी वाली पेंशन योजना है, जो देश के वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करती है। इस पेंशन योजना का संचालन जीवन बीमा निगम (एलआईसी) करता है।
कितना ब्याज मिलता है
इस पेंशन योजना के तहत मासिक पेंशन के लाभार्थी को उसके निवेश पर 10 साल तक 7.40 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलता है. इस योजना के तहत कोई भी वरिष्ठ नागरिक 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है। पहले निवेश की अधिकतम सीमा 7.5 लाख रुपये थी।
9 हजार रुपए पेंशन के लिए कितना निवेश करें
60 साल के वरिष्ठ नागरिक को अगर 1,000 रुपये प्रति माह पेंशन चाहिए तो एक बार में 1.62 लाख रुपये का निवेश करना होगा। पेंशन की रकम सालाना आधार पर भी ली जा सकती है। इस योजना के तहत अधिकतम 9250 रुपए मासिक पेंशन ली जाती है। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों को 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा। वय वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य देश के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है।
आय पर कर छूट उपलब्ध नहीं है
प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में निवेश करने वालों को आय पर किसी प्रकार की छूट नहीं मिलती है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना में निवेश करना चाहता है तो इसके लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। इस योजना में जीएसटी से छूट प्राप्त है और मासिक और सालाना दोनों तरह से पेंशन लेने की सुविधा मिलती है।
NEWS SOURCE : chopaltv
