Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बोलीं- उसने जो भी किया उसमें कुछ गलत नहीं, उर्फी जावेद के कपड़ों का डिप्टी सीएम की पत्नी ने किया समर्थन

बोलीं- उसने जो भी किया उसमें कुछ गलत नहीं, उर्फी जावेद के कपड़ों का डिप्टी सीएम की पत्नी ने किया समर्थन

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अपने पहनावे को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवसी का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा है कि एक महिला के रूप में उर्फी ने जो भी किया है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है. दरअसल, उर्फी जावेद की अतरंगी ड्रेस को लेकर बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने आपत्ति जताई थी पूरे कपड़े पहनने की चेतावनी दी थी. इस पर अमृता फडणवीस ने कहा, ‘एक महिला के रूप में उर्फी ने जो कुछ किया उसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता. उसने जो कुछ भी किया है खुद के लिए किया है.’अमृता फडणवीस ने बीते सप्ताह म्यूजिक वीडियो ‘मूड बना लिया’ को रिलीज किया था, वो यहां मीडिया से बात कर रही थीं. इस म्यूजिक वीडियो को मिले रेस्पॉन्स पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​है कि महिलाओं को किसी से या किसी चीज से प्रभावित नहीं होना चाहिए. आलोचना हमेशा स्वीकार की जाएगी, जो उत्साहजनक है वह यह है कि लोगों ने नए गाने को सराहा है.

 

 

उर्फी पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस?

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र की महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ और इंटरनेट सनसनी उर्फी जावेद के बीच हुए विवाद पर टिप्पणी करते हुए अमृता ने कहा, ‘हर किसी के अपने विचार होते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अपने विचारों को व्यक्त करते हुए, चित्रा वाघ ने कहा कि अगर सीन की डिमांड के मुताबिक एक्टर को कुछ ऐसा पहनना पड़े तो उसे ऐसा करना होगा. हालांकि, सार्वजनिक रूप से ऐसे कपड़ों को पहनने के बारे में उनका मानना ​​है कि व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए और संस्कृति का ख्याल रखना चाहिए. ये चित्रा वाघ की अपनी राय है और वह उसी के अनुसार कार्रवाई की मांग कर रही हैं.’ इससे पहले वाघ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने वाघ की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. बाद में वाघ ने इस मुद्दे को पुलिस के सामने भी उठाया. हालांकि, पुलिस द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने पर उर्फी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की धमकी दी थी. कई दिनों के बाद भी वाघ को इस मामले में अपनी ही पार्टी का साथ नहीं मिला और पार्टी से इस पूरे मामले से खुद को दूर कर लिया.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Bolin- There is nothing wrong in whatever she did Deputy CM's wife supported Urfi Javed's clothes faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल

October 22, 2026

मिस प्रेटी इंडिया का जीत चुकी थी खिताब, 16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या

September 28, 2026

बताया कहां-कैसे करने वाली हैं इन्वेस्ट, 1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी श्रेया कालरा?

August 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.