
रेवाड़ी: गांव चांदावास स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात लड़कों व तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। होटल से पकड़ी गई लड़कियां राजस्थान व उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पकड़े के लड़के रेवाड़ी के अलग-अलग जगहों के रहने वाले है। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रात को दी दबिश
रामपुरा थाना पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि गांव चांदावास स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल से संबंधित सूचनाएं एकत्रित एक टीम गठित की। पुलिस ने बुधवार रात एक बोगस ग्राहक तैयार कर होटल में भेजा। होटल में काउंटर पर बैठे युवक ने बोगस ग्राहक से रुपये लेकर कमरे में लड़की के साथ भेज दिया। बोगस ग्राहक का ईशारा मिलते ही पुलिस ने होटल पर छापेमारी कर दी।
लड़के व लड़कियां काबू
पुलिस ने काउंटर पर बैठे युवक सहित सात लड़कों व तीन लड़कियों को होटल से काबू किया है। पुलिस के अनुसार अन्य कमरों से भी लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। होटल से पकड़ी गई दो युवतियां राजस्थान व एक युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
स्पा सेंटर पर भी हुई थी छापेमारी
माडल टाउन थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले सेक्टर-पांच स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने स्पा सेंटर से भी लड़के-लड़कियों को पकड़ा था। कुछ माह पहले भी पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए कई स्पा सेंटर पर कार्रवाई की थी।
NEWS SOURCE : jagran
