Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में एक और किन्नर की हत्या, राजौरी गार्डन की वारदात

1 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में एक और किन्नर की हत्या, राजौरी गार्डन की वारदात

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं. खुद को देश की सबसे स्मार्ट पुलिस बताने वाली दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, चौकसी बरती जा रही है फिर भी आपराधिक वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है. दिल्ली में एक और किन्नर की हत्या हो गई है. घटना राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र के रघुबीर नगर सी-ब्लॉक की है. जानकारी के मुताबिक राजौरी गार्डन थाने की पुलिस को खून से सनी एक लाश पड़े होने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर राजौरी गार्डन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. शव की शिनाख्त रघुबीर नगर के ब्लॉक सी निवासी साकिर हुसैन उर्फ बड़ा कालू उर्फ पिंकी के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि पिंकी के गले के ऊपर और दाहिने कान के पीछे धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. राजौरी गार्डन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में टेक्निकल और मैनुअल सर्विलांस के सहारे एक आरोपी को पकड़ लिया है. पकड़ा गया आरोपी सोनीपत के समीप लाल दरवाजा के कुछल सोसाइटी का निवासी 26 साल का कृष्ण बताया जा रहा है. राजौरी गार्डन थाने की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि हाल ही में 10 जनवरी को भी एक किन्नर की सनलाइट कॉलोनी में हत्या हुई थी. इस हत्या में किन्नर के बॉयफ्रेंड का नाम आया था. सनलाइट थाना क्षेत्र में अभिषेक तोमर उर्फ मीनल की हत्या हुई थी. आश्रम के रहने वाले अभिषेक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

 

 

किन्नर के दोस्त ने ही कर दी थी उसकी हत्या

इस मामले में पुलिस ने आजमगढ़ जिले के मेंहनगर निवासी 20 साल के सोनू कुमार और दिल्ली स्वरूपनगर के राजीव गांधी रोड निवासी 21 साल के हिमांशु कुमार को टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उनके आवास से धर दबोचा था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हिमांशु कुमार मृतक मीनल का पुराना दोस्त था और वह आश्रम के हरिनगर स्थित उसके फ्लैट पर भी जाता रहता था.पुलिस के मुताबिक मीनल ने उसके पिता के सामने अपना रिश्ता उजागर करने की धमकी देकर हिमांशु से पैसे की मांग शुरू कर दी थी. इससे परेशान होकर हिमांशु ने मीनल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. हिमांशु ने अपने पिता की स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करने वाले सोनू को ये अपराध करने के लिए बढ़िया मोबाइल फोन दिलाने का वादा कर तैयार कर लिया.दिल्ली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 10 जनवरी को हिमांशु और सोनू, दोनों ही मीनल के फ्लैट पर पहुंचे और उसकी हत्या कर दी. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की और फिर उन्हें उनके घर से धर दबोचा.

NEWS SOURCE : aajtak

1 acusado arrestado asesinato de otro eunuco en Delhi faridabadnews faridabadnews24 incidente de Rajouri Garden
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.