Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपनी मौत की साजिश रच दी, बीमा के 7.4 करोड़ हड़पने के लिए सरकारी अफसर ने खेला खूनी खेल

अपनी मौत की साजिश रच दी, बीमा के 7.4 करोड़ हड़पने के लिए सरकारी अफसर ने खेला खूनी खेल

faridabadnews24By faridabadnews24January 19, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

तेलंगाना के हैदराबाद में सचिवालय में काम करने वाले एक अधिकारी ने अपना सात करोड़ से ज्यादा का बीमा कवर क्लेम करने के लिए एक अनजान शख्स को मार डाला. इसके बाद उसने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर इंश्योरेंस की रकम हड़पने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है.

 

तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी ने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा के बीमा की राशि हड़पने के लिए पहले उसने युवक की हत्या कर दी, फिर अपनी मौत की झूठी खबर फैला दी. मेडक पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद सरकारी अधिकारी, उसकी पत्नी और उनके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य साजिशकर्ता तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) है. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी के 85 लाख रुपये शेयर बाजार में डूब गए थे. इस नुकसान से उबरने के लिए उसने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर बीमा का पैसा हड़पने की साजिश रची.

 

 

7.4 करोड़ रुपये की 25 बीमा पॉलिसी लीं

पुलिस ने बताया कि योजना के तहत अधिकारी और अन्य आरोपियों ने पहले 7.4 करोड़ रुपये की 25 बीमा पॉलिसी लीं फिर बीमा राशि का दावा करने के लिए एएसओ ने अपने जैसे दिखने वाले एक शख्स की हत्या की योजना बनाई.

 

मिलती-जुलती शक्ल वाले युवक की पहचान की

योजना के तहत 8 जनवरी को एएसओ ने निजामाबाद रेलवे स्टेशन के पास से एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की जो उसके जैसा दिखता था. इसके बाद उसने उसे अपनी बातों में उलझाया और साथ चलने को कहा. इस दौरान एएसओ के साथ एक और आरोपी भी था.पुलिस ने बताया कि दोनों उस शख्स को रेलवे स्टेशन से लाए गए और उसका सिर मुंडवा दिया फिर उसे एएसओ ने अपने कपड़े पहना दिए. इसके बाद दोनों उसे वेंकटपुर गांव पहुंचे.  इसके बाद एएसओ ने कार पर पेट्रोल छिड़क दिया. इसके बाद उस शख्स को ड्राइवर सीट पर बैठने के लिए कहा. उसने जब बैठने से इनकार कर दिया, तो दोनों ने उस पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया. उसे मारने के बाद शव को कार में डाल दिया और उसमें आग लगा दी.

 

 

पुलिस को खाई में मिली थी जली हुई कार

वहीं पुलिस को जिले के वेंकटपुर गांव के बाहरी इलाके में एक खाई में पूरी तरह से जली हुई कार में एक व्यक्ति का शव मिला था. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को कार से एक बैग मिला था. बैग में मिले आईडी कार्ड के आधार पर साजिशकर्ता सरकारी कर्मचारी को मृत मान लिया गया था, लेकिन पुलिस को बाद में पता चला कि अधिकारी तो जीवित है और उसने बीमा का लेने के लिए अपनी मौत की साजिश रची थी, जिसके बाद सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया.

 

 

NEWS SOURCE : aajtak

el oficial del gobierno jugó un juego sangriento para obtener 7.4 millones de rupias del seguro faridabadnews faridabadnews24 Trazado de su muerte
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

November 12, 2026

दो बीवियों के चक्कर में किया कांड, बड़ा होकर हिस्सा न मांगे, इसलिए पिता ने 7 साल के बेटे की कर दी ह+त्या

November 10, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.