
Viral Video. एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड पर एक लड़की को रील्स बनाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने 17 हजार का चालान कर दिया. बता दें कि राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड युवाओं के लिए रील्स बनाने का एक विशेष पॉइंट बनता जा रहा है. आए दिन इस एलिवेटेड रोड पर स्टंटबाजी और जन्मदिन पार्टी की वीडियो बनाते हुए युवा नजर आ रहे हैं. एक लड़की का भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ऐसा ही एक वीडियो और वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की लाल रंग की गाड़ी संख्या UP14 EV2195 को एलिवेटेड रोड पर खड़ी कर रील्स बनाती हुई नजर आ रही है. कार के आगे एक युवती रोड पर खड़ी है. वो ‘कभी शरमाएगी, कभी घबराएगी, कभी तो आएगी’ गाने पर रील्स बना रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 17 हजार का चलान काट दिया है. इसके बाद इसी वीडियो को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.
NEWS SOURCE : lalluram
