Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब पुलिस आएगी घर…’ FIR से नाम हटाने पर नाम पर 10 लाख की ठगी, ‘आपने कहां-कहां लगाया आधार कार्ड

अब पुलिस आएगी घर…’ FIR से नाम हटाने पर नाम पर 10 लाख की ठगी, ‘आपने कहां-कहां लगाया आधार कार्ड

faridabadnews24By faridabadnews24January 25, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ की रहने वाली एक महिला से साइबर ठगो ने 10 लाख रुपये के फ्रॉड को अंजाम दिया. पीड़िता ने साइबर सेल में कंप्लेंट दर्ज कर बताया कि मुंबई पुलिस बनकर उसके साथ ठगी की गई. जानकारी के मुताबिक थाना विभूति खंड के राम मनोहर लोहिया संस्थान परिसर में रहने वाली विभा यादव को कुछ दिन पहले उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी.ट्रूकॉलर पर अमित दादा का नाम लिखा आ रहा था. फोन उठने पर व्यक्ति ने बताया कि आपके आधार नंबर का प्रयोग करके एक पार्सल मुंबई से ताइवान भेजा गया है और इस पर कानूनी कार्रवाई के लिए आपके घर पुलिस आएगी. फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम नरेश गुप्ता और मुंबई पुलिस में काम करने वाला कर्मचारी बताया था.

पीड़िता ने इस दौरान उससे इस मामले की एफआईआर कॉपी मांगी.  एफआईआर कॉपी में अपना नाम देखकर पीड़िता डर गई.  इसके बाद पीड़िता ने उसी नंबर पर कॉल किया तो प्रकाश कुमार गुड्डू नाम के शख्स ने फोन उठाया. उसने भी यही बताया कि आपके पहचान पत्र का गैर कानूनी इस्तेमाल किया गया है. इस दौरान उसने खाते की जांच करने की बात कही और यह भी कहा कि 10 लाख देने होंगे और यह रकम वापस हो जाएगी. घबराकर पीड़िता ने जालसाज के द्वारा दिए अकाउंट नंबर में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. ठग ने यह भी बताया कि अगर उसने किसी को यह बात बताई को वह मदद नहीं कर पाएगा.

कुछ दिन बाद जब उसके खाते में रुपये नहीं आए तो उसे शक हुआ और पीड़िता ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई. साइबर एसीपी अल्पना घोष के मुताबिक एक महिला के साथ फ्रॉड हुआ है जिसने 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं और उसे बताया गया था कि उसका नाम FIR में है.  इसके बाद घबराकर उसने यह काम किया.  इस पूरे मामले पर रिपोर्ट लेकर अकाउंट नंबर की जांच की जा रही है.  सर्विलास पर नंबर लगा कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

NEWS SOURCE : aajtak

Ahora la policía volverá a casa ... 'Al eliminar el nombre del FIR engañar al nombre de 10 lakhs' faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.