Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा में उन्हें अपने व बेटी के भविष्य की तलाश, राजनीतिक पंडितों ने किरण चौधरी को लेकर की भविष्यवाणी

भाजपा में उन्हें अपने व बेटी के भविष्य की तलाश, राजनीतिक पंडितों ने किरण चौधरी को लेकर की भविष्यवाणी

faridabadnews24By faridabadnews24January 29, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा कांग्रेस में बड़ा धमाका होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी की नाराजगी कुछ नया गुल खिला सकती है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान द्वारा किरण चौधरी को ज्यादा भाव नहीं दिए जाने से किरण आहत है, वह शीघ्र ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। चर्चा है कि वह भाजपा में अपना और अपनी बेटी श्रुति चौधरी का राजनीतिक भविष्य तलाश रही है। सूत्रों ने बताया कि किरण चौधरी की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कई मुलाकात हो चुकी है और उन्होंने अपने लिए तोशाम विधानसभा तथा बेटी श्रुति चौधरी के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट की मांग की है। जानकारी अनुसार किरण चौधरी को दो टिकट देने के लिए भाजपा ने कोई संकेत नहीं दिए हैं, मगर फिर भी किरण चौधरी भाजपा में अपना भविष्य ढूंढ रही हैं।

राज्यसभा चुनाव के बाद से हाशिए पर

सूत्रों का कहना था कि किरण चौधरी राज्यसभा चुनाव से पहले ही भाजपा से नजदीकियां बढ़ा रही हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान बहुमत होते हुए भी कांग्रेसी उम्मीदवार अजय माखन की हार से डुड्डा गुट ने किरण चौधरी को निशाने पर ले लिया था तबसे किरण चौधरी कांग्रेस में हाशिए पर चल रही है। जब किरण चौधरी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रथम चरण के प्रवेश के दौरान शामिल नहीं होने का कारण अपनी बीमारी बताया था तब हुड्डा गुट ने हाईकमान तक यह बात पहुंचा दी थी कि वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं । हालांकि उस दौरान किरण चौधरी ने एक बयान जारी कर स्पष्ट कहा था कि मैं ना तो कांग्रेस छोड़ रही हूं और ना ही भाजपा में जा रही हूं। मेरे बारे में इस तरह का दुष्प्रचार करने वाले ही शायद पार्टी बदलने की सोच रहे हो। किरण चौधरी राहुल गांधी की पानीपत से दूसरे चरण की यात्रा में शामिल भी हुई थी मगर यात्रा में घायल होने के कारण वह पूरी यात्रा में शामिल नहीं हो पाई।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Ella está buscando su futuro y el de su hija en BJP faridabadnews faridabadnews24 los expertos políticos predicen sobre Kiran Chaudhary.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500

July 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.