Self Add

महिला ने लगाए गंभीर आरोप बीजेपी OBC मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पर, एसपी से की शिकायत, पढ़िए पूरी खबर

IMAGES SOURCE : GOOGLE

जबलपुर। एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ समय पहले दोनों ने (भगत सिंह के साथ) चोरी छिपे शादी कर ली थी, जिसे वो दोबारा पब्लिक के सामने भी शादी करना चाहती है, लेकिन भगत सिंह तैयार नहीं हो रहा है। यही नहीं महिला का ये भी कहना है कि वह उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है। महिला ने कहा कि भगत सिंह ने ओमती पुलिस के साथ मिलकर उसकी कार में जिंदा और चले हुए कारतूस रखवाए, फिर कार को जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव भी बनाया।

 

दो दिन पहले महिला की कार में मिले थे कारतूस

 

11 महीने से कर रहा है परेशान

महिला का कहना है कि भगत सिंह 11 महीने से उसे परेशान कर रहा है। उसका कहना है कि वह समझौता कर ले, ऐसा नहीं करने पर उसे और पूरे परिवार को फंसाया जा रहा है। युवती का कहना है कि 11 जनवरी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उसके साथियों ने उसका पीछा किया था। जिसके बाद मातागुजरी कॉलेज के अंदर घुसकर अपने आप को बचाई। बाद में वह कार छोड़कर घर आ गई थी। इसके बाद ओमती पुलिस ने मेरी कार जब्त कर थाने ले आई और मुझे बुलाया गया, जिसके बाद कार की तालाशी ली गई जिसमें कारतूस रखे होने की बात कही गई।

 

NEWS SOURCE : lalluram

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea