Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा… , हरियाणा में चल रहा नकली सिक्के बनाने का धंधा

पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा… , हरियाणा में चल रहा नकली सिक्के बनाने का धंधा

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Fake Coins in Haryana: हरियाणा में नकली सिक्के बनाए जा रहे इसका खुलासा दिल्ली-मुंबई पुलिस की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ है। नकली सिक्कों को बनाने वाला गिरोह इन्हें मुंबई, दिल्ली सहित आसपास के पड़ोसी राज्यों के मंदिरों और मॉल्स में सप्लाई कर रहा है। दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले में गिरफ्तार गिरोह के कुछ सदस्यों से पूछताछ के आधार पर हरियाणा में नकली सिक्कों को बनाने वाली फैक्ट्रियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

 

10 महीने से कर रही जांच

नकली सिक्कों की बरामदगी दिल्ली पुलिस के 10 महीने पुराने अभियान का हिस्सा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अप्रैल 2022 को हरियाणा के चरखी दादरी में एक नकली सिक्का निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में मास्टरमाइंड नरेश कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तारी भी की गई थी।

 

अब तक की जांच में ये हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में गिरोह के एक सदस्य जिग्नेश गाला को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह चरखी दादरी की फैक्ट्री से नहीं बल्कि हरियाणा की दूसरी फैक्ट्री से सिक्के खरीदता था। इस खुलासे के बाद अब दिल्ली पुलिस हरियाणा की उन फैक्ट्री की पहचान करने के लिए प्रयास कर रही है, जहां ये नकली सिक्के बनाए जा रहे हैं।

 

मुंबई में मशीनों की सप्लाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गाला मुंबई के मलाड पश्चिम का रहने वाला है। गाला हरियाणा सहित भारत में कई राज्यों में सक्रिय नकली सिक्का बनाने वाले गिरोहों को सिक्का निर्माण मशीनों का आयात और बिक्री भी कर चुका है। इसके बाद से लगातार पुलिस छानबीन कर रही है और ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है।

 

हरियाणा आएगी पुलिस

पुलिस ने जिग्नेश गाला से 9 लाख 46 हजार रुपए के सिक्के बरामद किए हैं। इनमें 10 रुपए के 94 हजार 600 रुपए के नकली सिक्के शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि गाला हरियाणा के एक गिरोह का सदस्य है जो नकली सिक्के बनाता है और उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में बेचता है। गाला की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है। जल्द ही दिल्ली और मुंबई पुलिस हरियाणा का रुख कर सकती है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

Big disclosure in the police investigation faridabadnews faridabadnews24 the business of making fake coins is going on in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.