
मध्य प्रदेश के नेता राजनीति की आड़ में तस्करी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं. रतलाम (Ratlam) में बीजेपी नेता के बाद मंदसौर (Mandsaur) के कांग्रेस नेता अफीम (Opium) की तस्करी करते गिरफ्तार हुआ है. जिससे नेताओं के काले कारनामे उजागर हुए हैं. पुलिस ने 2 कांग्रेस नेता (Congress leader) समेत 4 आरोपी को 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. दरअसल राजस्थान के कोटा में 10 किलो से अधिक अफीम की तस्करी करते मंदसौर के चार तस्कर पकड़े गए हैं. आरोपियों में दो कांग्रेस नेता भी शामिल है. जिले के भानपुरा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भेरूलाल मीणा (Bherulal Meena) और कांग्रेस नेता मुकेश पाटीदार (Congress leader Mukesh Patidar) को गिरफ्तार किया है.
बीते साल हुए जिला पंचायत चुनाव में मंदसौर के वार्ड 17 से मुकेश पाटीदार की पत्नी भागवंती बाई को कांग्रेस ने अधिकृत उम्मीदवार बनाया था. मुकेश पाटीदार के कमलनाथ और जीतू पटवारी के साथ के फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इससे पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) शहर में पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के आरोप में रतलाम के ढोंढर से BJP नेता (BJP leader) विवेक पोरवाल गिरफ्तार किया था. घाटीगांव पुलिस ने विवेक को दुकान के बाहर से उठाकर कार में बैठाया. उस पर नागालैंड (Nagaland) से डोडा चूरा (doda sawdust) तस्करी (smuggling) कराने का आरोप है.
