डबुआ कालोनी में जमातियों की तलाश में पहुंची पुलिस फरीदाबाद की

फरीदाबाद :  लोगों की शिकायत पर डबुआ कालोनी सैक्टर 62 स्थित आशियाना सोसायटी में  जांच करने के लिए पहुंची पुलिस के साथ झड़प होने की सूचना आ रही है।  पता चला है कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची थी कि एनआईटी नंबर 3 के नजदीक ही नगर निगम की आशियाना  सोसायटी में जमात से जुड़े कुछ लोग एक फ्लैट में रह रहे हैं। इस शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस के साथ वहीं रहने वाले लोगों द्वारा पथराव व झड़प करने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई है तथा जांच की जा रही है।

You might also like