Self Add

कारण जान आप भी रह जायेंगे हैरान, हरियाणा में हर रोज क्यों हो रहे हैं महिलाओं के अपहरण

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Women Kidnapping Case: हरियाणा में हर रोज महिलाओं के अपहरण हो रहे है। 2020 के आकड़ों की बात करे तो प्रतिदिन 3 महिलाओं का अपहरण होता है,जो अब बढ़कर ज्यादा हो गया है,लेकिन इसके पीछे के कारण को जानकार आप चौंक जायेंगे। महिलाओं का अपहरण शादी करने को लेकर हो रहें है।  हरियाणा में अब भी शादी के लिए महिलाओं का अपहरण किया जा रहा है। इसका खुलासा हरियाणा पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 1766 अपहरण के मामले सामने आए हैं।

 

इनमें 1674 महिलाओं के साथ ही 92 अपहरण के मामले पुरुषों के भी शामिल हैं। हैरानी इस बात की है कि इतने मामलों में 207 महिलाओं सहित 257 लोगों के परिजनों ने ही पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस की बढ़ी बैचेनी

हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे अपहरण के मामलों को लेकर पुलिस अधिकारियों में बैचेनी है। हालांकि वह इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि शादी के लिए महिलाओं के अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए पुलिस कार्ययोजना बना रही है।

 

3724 का हुआ अपहरण​​​​​​

पुलिस से पता चला है कि राज्य में अपहरण के कुल 3,724 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,011 लोगों का पता ही नहीं चल पाया, जबकि 40 लोग मृत मिले हैं। हत्या के लिए 13, बदला लेने के लिए 22 और फिरौती के लिए 12 लोगों का अपहरण किया गया था।

 

2020 में 1043 मामले

आंकड़ों के अनुसार शादी के लिए 2020 में 1043 मामले अपहरण के सामने आए थे। हालांकि इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक थी। एक दिन का यदि औसत निकाला जाए तो रोज तीन महिलाओं का शादी के लिए अपहरण किया जा रहा है। 2022 में इन मामलों में 2020 के मुकाबले काफी वृद्धि हुई है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea