
(Career Tips, Job Interview Tips). इन दिनों यूनिवर्सिटी, कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट का दौर चल रहा है. वहीं, अप्रेजल पीरियड होने की वजह से प्रोफेशनल्स भी नई नौकरी की तलाश में जुटे होंगे (How To Find Jobs). प्रतिस्पर्धा के इस जमाने में अपनी पसंद का जॉब रोल और सैलरी हासिल करने के लिए इंटरव्यू में काफी मेहनत करनी पड़ती है.
ज्यादातर लोगों का मानना है कि जॉब इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार को बिल्कुल ट्रांसपेरेंट होना चाहिए. इसका मतलब है कि इंटरव्यू पैनल में मौजूद लोगों से किसी तरह का झूठ नहीं बोलना चाहिए (Can You Lie On Your Resume). लेकिन सच तो यही है कि कुछ झूठ गलत नहीं होते हैं. जानिए जॉब इंटरव्यू में किस तरह के झूठ बोले जा सकते हैं.
5 सालों का करियर प्लान
आपका करियर प्लान, ग्रोथ प्लान कुछ भी हो सकता है लेकिन वक्त के साथ हर चीज बदल जाती है. अगर इंटरव्यू में आपसे पूछा जाता है कि अगले 5 या 10 सालों में आप खुद को कहां देखना चाहते हैं तो वहां बिल्कुल सच बोलने की जरूरत नहीं है. आपके मन में जो भी हो, आप वहां कह सकते हैं कि आप खुद को इसी कंपनी या सेक्टर में काम करते हुए देखना चाहते हैं (5 Years Career Plan).
स्विच क्यों कर रहे हैं?
यह इंटरव्यू में पूछा जाने वाला सबसे आम सवाल है. एचआर से लेकर आपके होने वाले रिपोर्टिंग मैनेजर तक, हर कोई आपसे यह सवाल जरूर पूछेगा. इसमें यह न बताएं कि आप पुरानी नौकरी से परेशान होकर या सैलरी के लिए नई नौकरी ढूंढ रहे हैं (How To Find Jobs). इसका जवाब ऐसे दे सकते हैं कि आप नई चुनौतियों के लिए नौकरी स्विच करना चाहते हैं.
क्या एक्स बॉस की बुराई कर सकते हैं?
इंटरव्यू में अपनी मौजूदा कंपनी के बॉस की बुराई करने से बचना चाहिए. अगर इंटरव्यू पैनल में मौजूद लोग आपको पहले से जानते हैं या उन्हें आपकी हालत का अंदाजा है तो बात अलग है. लेकिन फिर भी मौजूदा कंपनी के बॉस, एंप्लॉई या वर्क कल्चर की इतनी बुराई भी न करें कि नई कंपनी में कोई आपको नौकरी देने से घबराने लग जाए.
आपकी हॉबी क्या है?
हर व्यक्ति की कुछ न कुछ हॉबी जरूर होती है लेकिन जॉब इंटरव्यू के दौरान कुछ फिल्टर के साथ ही अपनी हॉबी बताएं. अगर आपको दिन-रात फिल्में या वेब सीरीज़ देखने का शौक है या आप सोशल मीडिया के आदी हैं तो यह चीज आपको इंटरव्यू में बताने की जरूरत नहीं है. इससे सामने वाला व्यक्ति आपको आलसी समझ सकता है.
NEWS SOURCE : news18
