Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » करोड़ों नहीं अरबों रुपये में टूटे रिश्ते, अलग होने पर चुकानी पड़ी भारी कीमत, दुनिया के 5 सबसे महंगे तलाक

करोड़ों नहीं अरबों रुपये में टूटे रिश्ते, अलग होने पर चुकानी पड़ी भारी कीमत, दुनिया के 5 सबसे महंगे तलाक

faridabadnews24By faridabadnews24February 11, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

5 Most Expensive Divorce Settlement: शादी के बाद तलाक हर दंपति के जीवन का सबसे कड़वा अनुभव होता है क्योंकि 7 फेरों के साथ खाई कसमें और वादे एक पल में टूटकर बिखर जाते हैं. आमतौर पर पति-पत्नी के बीच डिवोर्स एक लीगल प्रोसेस है, जिसमें अलग होने पर पत्नी को हर्जाने के तौर पर पति से एक निश्चित रकम मिलती है. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे तलाक भी हुए हैं जिन्होंने बेहद सुर्खियां बटोरी है क्योंकि इसमें पति को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. आइये हम आपको बताते हैं दुनिया के 5 हाईप्रोफाइल और महंगे डिवोर्स जिसमें पति को पत्नी से अलग होने की भारी कीमत चुकानी पड़ी.

 

सुर्खियों में रहा जेफ बेजोस का तलाक
ई-कॉमर्स साइट अमेज़ॅन के बॉस जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच तलाक की खबरें काफी सुर्खियों में रही. 2019 में जेफ बेजोस का उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस के साथ तलाक हुआ और यह दुनिया का सबसे महंगा तलाक था, इसमें जेफ बेजोस को अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी को 2.75 लाख करोड़ रुपये देने पड़े थे. इतनी रकम मिलने के बाद मैकेंजी बेजोस दुनिया की 22वीं सबसे अमीर शख्सियत बन गईं.

MacKenzie Scott, founder of Amazon, Chemistry teacher Dan Jewett, MacKenzie Scott Second husbad, MacKenzie Scott photos, jeff bezos wife, MacKenzie Scott property

साल 2019 में स्कॉट और जेफ बेजोस शादी के 25 साल बाद अलग हो गए थे. इस तलाक की दुनिया भर में काफी चर्चा हुई थी. दरअसल बेजोस से तलाक के बाद मैकेंजी विश्व की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई थीं.

#MeToo कैंपेन के बाद पत्नी ने छोड़ा साथ
हॉलीवुड में मूवी मुगल के नाम से जाने जाने वाले हार्वे विंस्टीन का तलाक भी सुर्खियों में रहा.
एक्ट्रेस और महिला आर्टिस्टों ने 2017 में मीडिया मैग्नेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिससे #MeToo आंदोलन शुरू हो गया, इसके बाद उनकी फैशन डिजाइनर जॉर्जीना चैपमैन ने हार्वे विंस्टीन को तलाक दे दिया डिवोर्स सेटलमेंट करोड़ों रुपये में तय हुआ, जिस पर पिछले साल के आखिरी सहमति बनी. यह राशि करीब $15-$20 मिलियन है यानी 1 अरब 64 लाख से ज्यादा है.

27 साल बाद हुए बिल गेट्स और मिलिंडा
माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स जब तलाक लेने का ऐलान किया तो लोग ये सोचने लगे कि दुनिया का यह सबसे अमीर जोड़ा अपनी अकूत संपत्ति का बंटवारा कैसे करेगा? आखिरकार, एक सहमति के बाद दोनों पति-पत्नी पिछले साल तलाक लेकर अलग हो गए.

बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, तलाक के बाद मेलिंडा फ्रेंच गेट्स को विभिन्न कंपनियों में कम से कम $6.3 बिलियन के स्टॉक के साथ मिले थे, जिनकी अरबों रुपये में है. बताया जाता है कि मिलिंडा गेट्स ने इन शेयरों में से एक तिहाई हिस्सा बेच चुकी हैं.

 

मस्क ने 3 बार की शादी, 3 दफा दिए तलाक
ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलन मस्क की पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही, क्योंकि उन्होंने 3 बार शादी की और दोनों पत्नियों को तलाक दिया. बिजनेस इनसाइडर के एक ब्लॉग पोस्ट में एलन मस्क ने बताया कि कैसे वे अपने बच्चों की ज्वाइंट कस्टीड शेयर करते हैं और वह उनकी नैनी के वेतन का खर्चा उठाते हैं. उन्होंने कहा कि वह तलाक के बाद जस्टिन को कपड़े, जूते और अन्य सामानों के लिए हर महीने $20,000 यानी 16 लाख 40 हजार रुपये महीने भेजते हैं. एलन मस्क ने दावा किया था शादी तोड़ने पर उन्हें $170,000 यानी 1 करोड़ 40 लाख रुपये हर महीने मंथली लीगल बिलों के लिए चुकाने पड़ते हैं.

elon musk world record

एलन मस्क ने दूसरी बार अभिनेत्री तलुलाह रिले से शादी की और उनसे दो बार तलाक लिया. 2012 में उनकी पहली शादी खत्म होने के बाद, रिले कथित तौर पर $ 4.2 मिलियन यानी 34 करोड़ रुपये से ज्यादा लेकर चली गईं थी. हालांकि, सुलह के एक साल बाद दोनों ने फिर से शादी कर ली. इसके बाद मस्क ने 2015 में फिर तलाक की अर्जी दी और उस वक्त दोनों ने अलग होने के लिए $ 16 मिलियन यानी 1 अरब 35 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की.

webstory

सोने में निवेश की 4 स्कीमें, सबसे बढ़िया

डिवोर्स के लिए देने पड़े 1.2 बिलियन डॉलर
बर्नी एक्लेस्टोन, पूर्व फॉर्मूला 1 बॉस, 2009 में शादी के 24 साल बाद क्रोएशियाई अरमानी मॉडल स्लाविका रेडिक से अलग हो गए. द सन की खबर के अनुसार, हालांकि दंपति अपने समझौते के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन माना जाता है कि एक्लेस्टोन ने अपनी पूर्व पत्नी को लगभग 1.2 बिलियन डॉलर यानी 99 अरब का भुगतान किया है.

 

 

NEWS SOURCE : news18

 

 

broken relationships in billions of rupees faridabadnews faridabadnews24 heavy price had to be paid on separation Not crores world's 5 most expensive divorces
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.