Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया सेक्टर 16 अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया सेक्टर 16 अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : जिले में  गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सेक्टर 16 स्थित अनाज मंडी का दौरा किया और मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर खरीद को लेकर चर्चा की। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए जो भी सहयोग उन्हें चाहिए उनकी तरफ से उन्हें दिया जाएगा। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने इस दौरान गेहूं की खरीद में लगे श्रमिकों से भी अपील की कि  कोरोना खतरनाक बीमारी है इसलिए श्रमिक काम करते वक्त सावधानी बरतें और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें। इस दौरान मार्केट कमेटी के प्रधान मुकेश शास्त्री व सचिव विपिन यादव सहित अन्य भी मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अनाज मंडी का दौरा किया और गेंहू की आवक और किसानों के आवागमन को लेकर चर्चा की। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाए साथ ही उन्होंने कोरोना को लेकर आई सरकार की गाइडलाइंस का भी पालन करने का आह्वान मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों से किया। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है। बरसात आदि प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए भी तिरपाल आदि का वैकल्पिक इंतजाम किया गया है। वहीं मार्केट कमेटी के प्रधान मुकेश शास्त्री व सचिव विपिन यादव ने बताया कि कोरोना के चलते गेहूं की खरीद में विशेष सावधानी बरती जा रही है।
2 सत्र में किसानों को बुलाया जा रहा है। किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें मंडी में प्रवेश की अनुमति है जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाया है उन्हीं किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त किसानों को फोन व एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है और मंडी में पास के जरिए ही उनका आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है। किसान कितनी भी क्विंटल अनाज, मंडी में ला सकते हैं बशर्ते उस किसान का मेरा फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण होना आवश्यक है। गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम, हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।
कैप्शन : सैक्टर-16 अनाज मंडी का दौरा करते विधायक नरेंद्र गुप्ता साथ में मार्कीट कमेटी के अध्यक्ष मुकेश  शास्त्री व सचिव विपिन यादव।

 

faridabadnews24 MLA Narendra Gupta did surprise inspection of Sector 16 Grain Market
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सड़क किनारे करवानी पड़ी डिलीवरी, ये कैसा सिस्टम! दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला

May 17, 2026

फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया

May 16, 2026

बल्लभगढ़: अब सील होंगे रिहायशी घरों में चल रहे पीजी, नगर निगम के दो नोटिस और मुनादी बेअसर

May 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.