Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें क्या हुई चर्चा, Nitish Kumar फिर जाएंगे BJP के साथ? अमित शाह से फोन पर हुई बात

जानें क्या हुई चर्चा, Nitish Kumar फिर जाएंगे BJP के साथ? अमित शाह से फोन पर हुई बात

faridabadnews24By faridabadnews24February 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Amit Shah called Nitish Kumar: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को फोन किया है और दोनों के बीच करीब 6 महीने बाद बातचीत हुई है. इसके बाद राजनीति तेज हो गई है और अटकलें लगाई जाने लगी है कि नीतीश फिर बीजेपी के साथ जाएंगे. हालांकि, नीतीश कुमार ने खुद बातचीत को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि दोनों के बीच क्या बात हुई.  बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने करीब छह महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ मिलकर सरकार बना लिया था और इसके बाद से ही आरजेडी-जेडीयू के नेताओं के बीच खींचतान चल रही है.

 

 

अमित शाह ने नीतीश कुमार को किया कॉल

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उन्हें फोन किया था. उन्होंने बताया है कि दो दिन पहले अमित शाह ने कॉल किया था और इस दौरान दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई. बता दें कि अमित शाह ने 11 फरवरी को बिहार सीएम आवास में फोन किया था और नीतीश कुमार से बात की थी.

 

 

अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच क्या हुई बात?

औरंगाबाद में समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा, ‘परसों ही हमको सूचना दी थी गृहमंत्री जी (अमित शाह) ने. उन्होंने (अमित शाह) ही बताया था. हमने कहा कि ठीक है कीजिए. फिर राज्यपाल फागू चौहान से भी बात हुई थी कि जा रहे हैं. इनका तो अभी साढ़े तीन साल ही हुआ था.’

 

 

फागू चौहान की जगह राजेंद्र विश्वनाथ नए राज्यपाल

बता दें कि बिहार समेत 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं. बिहार में फागू चौहान की जगह राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जो पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का जिम्मा संभाल रहे थे. वहीं, भागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बना दिया गया है.

 

 

जेडीयू-आरजेडी में चल रही है खींचतान

बिहार में राजनीतिक उठापटक जारी है और आरजेडी-जेडीयू नेताओं के बीच खींचतान चल रही है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुलकर तेजस्वी यादव का समर्थन कर रहे हैं और बीजेपी के साथ जाने की संभावनाओं से इनकार किया है, लेकिन इसके बावजूद कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एकबार फिर पलटी मारकर बीजेपी के साथ जा सकते हैं.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Amit Shah Bihar Politics BJP faridabadnews faridabadnews24 JDU know what happened Nitish Kumar Nitish Kumar will again go with BJP? Talked on the phone with Amit Shah RJD
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.