Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कम हो जाएगी आपकी EMI , HDFC ने Home Loan पर ब्याज घटाया

कम हो जाएगी आपकी EMI , HDFC ने Home Loan पर ब्याज घटाया

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली । देश की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने ब्याज दरों में 0.15 फीसद की कटौती की मंगलवार को घोषणा की। देश के सबसे बड़े बैंक SBI सहित कई बैंकों द्वारा ब्याज दर में कमी किए जाने के बाद HDFC ने भी अपने खुदरा होम लोन ग्राहकों के लिए ब्याज दर घटाने का एलान किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि HDFC ने हाउसिंग लोन से जुड़े अपने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 0.15 फीसद की कटौती की है। नई दरें 22 अप्रैल, 2020 से प्रभावी होंगी।

कंपनी ने कहा है कि इस बदलाव से बैंक से होम लोन लेने वाले खुदरा ग्राहकों को फायदा होगा। कंपनी ने कहा है कि वेतनभोगी तबके के लिए ब्याज की दरें 7.85 फीसद से 8.15 फीसद के बीच होंगी। कंपनी ने कहा है कि दरों में बदलाव का लाभ पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा।

इससे पहले HDFC Bank ने भी इस महीने की शुरुआत में ब्याज दर में 0.20 फीसद की कटौती की थी। बैंक ने एक दिन के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को घटाकर 7.60 फीसद कर दिया है। वहीं, बैंक ने एक साल का MCLR 7.95 फीसद तय किया है। वहीं, तीन साल के MCLR पर बैंक 8.15 फीसद की दर से ब्याज ले रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी इस महीने सभी अवधि के लोन पर MCLR में 0.35 फीसद की कमी की है। इस कटौती के साथ ही बैंक का एक साल का एमसीएलआर 7.75 फीसद से घटकर 7.40 फीसद पर रह गया है। ये दरें 10 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार अर्थव्यवस्था की सुस्ती को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में बैंकिंग सिस्टम में ब्याज दरों में जबरदस्त कमी देखने को मिली है। कोविड-19 संकट के बीच आर्थिक वृद्धि को मजबूती देने के लिए आरबीआइ ने पिछले महीने रेपो रेट में 0.75 फीसद की कटौती की थी।

faridabadnews24 HDFC reduced interest on home loan Your EMI will be reduced
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.